फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP workers clashed in front of the police in Kotwali, action taken against four

Noida News: कोतवाली में पुलिस के सामने भाजपायों ने की मारपीट, चार पर हुई कार्रवाई

Wed, 08 Oct 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
BJP workers clashed in front of the police in Kotwali, action taken against four
आजमगढ़। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर के कार्यक्रम में सोमवार को भाजपा के दो गुटों के बीच हुई मारपीट का मामला कोतवाली तक पहुंच गया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब दोनों पक्ष कोतवाली में आमने-सामने आ गए और पुलिस के सामने ही हाथापाई कर बैठे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। देर रात भाजयुमो नेताओं को रिहा किया गया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री अमन श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष निखिल राय सोमवार को नेहरू हॉल में आयोजित प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान गाड़ी आगे-पीछे करने और मंच पर चढ़ने को लेकर दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। । पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद शाम तीन बजे शुरू हुआ विवाद रात 11 बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन

देर रात भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता कोतवाली पहुंचे और दोनों पक्षों में पंचायत कर समझौता कराया। समझौते के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से निखिल राय, अमन श्रीवास्तव, समय प्रताप सिंह व अविनाश सिंह बंटी का शांतिभंग में चालान कर औपचारिक कार्रवाई पूरी की और रात में ही उन्हें छोड़ दिया। इस घटना को लेकर भाजपा संगठन में नाराजगी और असहजता का माहौल बना हुआ है, जबकि सोशल मीडिया से लेकर चट्टी-चौराहों तक इस विवाद की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो के दो पदाधिकारियों के बीच हुई मारपीट के बाद मामला कोतवाली में आया था। दोनों पक्ष से चार लोगों को थाने में बैठाया गया था। भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री अमन श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष निखिल राय समेत कुल चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया।- यादवेंद्र पांडेय, कोतवाल, शहर कोतवाली आजमगढ़।
भाजपा अब ‘भारतीय झगड़ा पार्टी’ बन गई : सपा प्रवक्ता
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अशोक यादव ने भाजपा के अंदरूनी कलह को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा का डबल इंजन अब आपस में टकराने लगा है और इसकी गूंज जिलों तक सुनाई देने लगी है। मंगलवार को जारी बयान में अशोक यादव ने कहा कि भाजपा के भीतर लगातार बढ़ती गुटबाजी अब किसी से छिपी नहीं रही।

उन्होंने सोमवार को आजमगढ़ में भाजपा के दो गुटों के बीच हुई गाली-गलौज और मारपीट की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कोतवाली परिसर में भी भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। सपा प्रवक्ता ने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब लोग मजाक में कहने लगे हैं कि भाजपा का मतलब ‘भारतीय झगड़ा पार्टी’ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed