फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP mla O P Sharma says DDA has changed land use of plot on ddu marg

डीडीए ने डीडीयू मार्ग पर प्लॉट का लैंड यूज बदला: ओपी शर्मा

Thu, 11 Feb 2021 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
BJP mla O P Sharma says DDA has changed land use of plot on ddu marg
नई दिल्ली। डीडीए ने दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर स्थित एक प्लॉट का लैंड यूज बदल दिया है जिससे वहां पार्टी का प्रदेश कार्यालय बनने का रास्ता साफ हो गया है। यह दावा बुधवार को भाजपा विधायक व डीडीए सदस्य ओपी शर्मा ने किया। भाजपा का राष्ट्रीय कार्यालय डीडीयू मार्ग पर तथा प्रदेश कार्यालय पंडित पंत मार्ग पर है।
विज्ञापन

डीडीए अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक बुधवार को हुई जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। इनमें संपत्तियों का लैंड यूज बदलना भी शामिल रहा। ओपी शर्मा ने बताया कि डीडीए ने भूखंड का लैंड यूज बदल दिया जो नर्सरी स्कूल बनाने के लिए निजी लोगों को बेचने के लिए निर्धारित किया गया था। ये प्लॉट काफी समय से नहीं बिका था क्योंकि कोई वहां नर्सरी स्कूल खोलने के लिए सामने नहीं आया। इसे देखते हुए लैंड यूज बदला गया है ताकि उसका प्रयोग अन्य कार्यों के लिए किया जा सके।
विज्ञापन

हालांकि उनके इस दावे पर डीडीए अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। शर्मा ने आगे बताया कि संबंधित प्लॉट सरकारी एजेंसी ने भाजपा को आवंटित किया था। उसका लैंड यूज बदले जाने के बाद वहां पार्टी कार्यालय का निर्माण हो सकेगा। - एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed