फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP handed over Jhunjhunu ministry to allies

Noida News: भाजपा ने सहयोगी पार्टियों को थमा दिए झुनझुना मंत्रालय

Thu, 13 Jun 2024 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
BJP handed over Jhunjhunu ministry to allies
भाजपा ने सहयोगी पार्टियों को थमा दिए झुनझुना मंत्रालय
विज्ञापन

- नोएडा में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कही बड़ी बात

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एनडीए के घटक दलों को कमतर महत्व दिए जाने की बात कही है। उनका कहना है को जेडीयू और पीडीपी जैसी महत्वपूर्ण सहयोगी पार्टियों को भी झुनझुना मंत्रालय थमा दिए गए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में नोएडा में मौजूद संजय सिंह ने कहा कि एक पार्टी को मछली विभाग तो दूसरे को जहाजरानी विभाग थमा दिया।
संजय सिंह ने दावा किया कि एनडीए सरकार बैसाखी पर चल रही है। यह सरकार छह महीने से अधिक नहीं चल पाएगी। यह सरकार जल्दी ही गिरेगी। हम राजनैतिक गतिविधि पर नजर रखे हैं, समय आया तो सरकार भी बनाएंगे। भाजपा ने शिंदे, अजीत पंवार को तो खत्म ही कर दिया। जीतन राम मांझी जोकि राम के अस्तित्व को ही नहीं मानते, उन्हेें भाजपा वाले कैबिनेट मंत्री बना रहे। संविधान खतरे में हैं। जेडीयू, टीडीपी जैसी पार्टी को ये तोड़ेंगे। राज्यसभा में पहले ही टीडीपी के चार सांसद तोड़े हैं। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा पूरे विपक्ष को जेल में डालना चाहती है। मैं खुद छह महीने भाजपा की कृपा से जेल में रहा।
विज्ञापन

नीट परीक्षा और ठेके पर पुलिस भर्ती पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उनका कहना है कि नीट में घपला भाजपा सरकार के शिक्षा विभाग ने किया है। 718, 719 अंक कैसे आ रहे जबकि गणना के मुताबिक अंक 715, 716 या 720 ही अंक हो सकते हैं। गुजरात में कुछ ज्यादा ही घपला हुआ है। लाखों बच्चे इससे प्रभावित हुए हैं। इसकी जांच के लिए पत्र लिख रहे हैं। मौका मिला तो राज्य सभा में भी उठाया जाएगा। अग्निवीर की तर्ज पर पुलिस में भी ऐसा कर रहे। योगी आदित्यनाथ से कहूंगा कि पुनर्विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट--

दिल्ली में हम हारे, वोट लोकसभा में बढ़े
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली, उत्तराखंड में अपेक्षाकृत परिणाम नहीं आए। दिल्ली हम हारे हैं, ये सच है। दिल्ली में एक ट्रेंड है। विधानसभा हमें जिताया। लोकसभा में उन्हें जनता ने चुना। लेकिन हमारा इस बार वोट बढ़ा है। यूपी में लोगों ने बुलडोजर नीति के खिलाफ वोट कर सबक सिखाया। राम को लाने का दावा करने वालों को अयोध्या में ही सबक मिल गया। अब यहां हिंदुओं को ही गाली दे रहे हैं।

इनसेट--
गौतमबुद्धनगर, बांदा में जल्दी ही जिलाध्यक्ष
संजय सिंह ने कहा कि यूपी में अब संगठन विस्तार कर रहे हैं। 14 जुलाई को लखनऊ में सम्मेलन होगा। गौतमबुद्ध नगर और बांदा में जिलाध्यक्ष के खाली पदों पर जल्द नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed