{"_id":"62018212fc59a1256d1d58c5","slug":"bjp-government-failed-on-every-front-in-the-state-sachin-pilot-noida-news-noi631036410","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल : सचिन पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल : सचिन पायलट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को सलारपुर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुरी पाठक के लिए चुनावी सभा की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याएं सुलझाने और युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह असफल रही है। विकास के नाम पर प्रदेश की जनता से छलावा किया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस इस बार प्रदेश में सरकार बना रही है और 12 लाख युवाओं को रोजगार देने की योजना बनाई है। युवा और किसान सभी बदलाव चाह रहे हैं और कांग्रेस के पक्ष में ही वोट कर रहे हैं। इस मौके पर पायलट ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। सचिन पायलट के नोएडा में आने के बाद कांग्रेसियों में जोश भर गया। सभा में महानगर अध्यक्ष राम कुमार तंवर, दिनेश अवाना, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम नगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष गौतम अवाना, ललिता अवाना, रिजवान चौधरी रूबी चौहान सोनू खारी राजकुमार शर्मा अमित यादव जितेंद्र चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विकास के नाम पर सचिन पायलट ने मांगा वोट
ग्रेटर नोएडा। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सोमवार रात बिसरख गांव में पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ चुनावी बैठक कर विकास के नाम पर दादरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला को वोट देने की अपील की। बिसरख गोलचक्कर पर सचिन पायलट का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। बैठक गांव में सुदेश प्रधान के यहां हुई। उन्होंने उपस्थित सैकड़ों लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की। पायलट का लोगों ने पगड़ी बांधकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, राम भरोसे शर्मा, जितेंद्र चौधरी, धर्म सिंह बाल्मीकि, तेज सिंह नेता जी, प्रकाश नागर, संदीप नागर, अशोक पंडित, गौतम अवाना, संदीप भाटी, सचिन भाटी, मोहित भाटी, प्रेम डोगरा, शुभम कश्यप, राधा रानी, ज्ञानेंद्र भाटी, गजेंद्र भाटी, करण सिंह, मुकेश भाटी, विनय भाटी एडवोकेट और अजब सिंह आदि मौजूद रहे।