Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP committed corruption through election donations: AAP

चुनावी चंदे के जरिये भाजपा ने किया भ्रष्टाचार : आप

Tue, 16 Apr 2024 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
BJP committed corruption through election donations: AAP
आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा व प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से साक्षात्कार में चुनावी चंदे को लेकर दिए बयान पर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनावी चंदे को सही बताया, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इसे अवैध करार दिया था। पीएम ने अपने बयान में कालेधन, महंगाई, बेरोजगारी, एमएसपी और अग्निवीर समेत जनता से जुड़े मुद्दों पर कुछ नहीं कहा। जनता इन मुद्दों पर उनका जवाब चाहती थी। भाजपा को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना करने और चुनावी चंदे के जरिये भ्रष्टाचार का बचाव करने के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा ने आबकारी नीति घोटाले के मुख्य आरोपी से करोड़ों रुपये का चंदा लिया, लेकिन अभी तक भाजपा के नेताओं से इस मामले में कोई पूछताछ नहीं हुई और न तो चुनावी चंदा देने वाली कंपनियों से पूछताछ हुई। देश में 10 साल में काफी काम होने का भाजपा दावा कर रही है, जबकि सच कुछ और है। भाजपा की केंद्र सरकार ने देश की जनता के लिए कोई काम नहीं किया है। चुनाव से पहले भाजपा ने देश की जनता से जो वादे किए थे, उस पर साक्षात्कार में पीएम ने एक भी जवाब नहीं दिया। चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठे। इसमें भी कोर्ट को बीच में आना पड़ा।

35 आरोपी, कुछ की गिरफ्तारी हुई
संजय सिंह ने कहा कि आबकारी नीति घोटाले में 35 आरोपी हैं, लेकिन तीन-चार राजनीतिक व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई। जबकि गैर राजनीतिक लोगों को सरकारी गवाह बनाकर छोड़ दिया गया। ईडी ने 10 साल में 8 हजार से ज्यादा छापे मारे। भाजपा के भ्रष्टाचार को देश की जनता जान चुकी है। देश की जनता जान चुकी हैं कि वह महंगाई, बेरोजगारी, किसानी के सवाल पर कुछ नहीं बोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed