{"_id":"63215b24aeb4bc0b713e09a3","slug":"bike-rider-sets-fire-to-mercedes-car-by-pouring-petrol-in-noida-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: मजदूरी के रुपये न देने पर मिस्त्री ने पेट्रोल डालकर मर्सिडीज में लगाई आग, वारदात CCTV में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: मजदूरी के रुपये न देने पर मिस्त्री ने पेट्रोल डालकर मर्सिडीज में लगाई आग, वारदात CCTV में कैद
Wed, 14 Sep 2022 11:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:10 AM IST
सार
दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-39 के सदरपुर गांव में एक शख्स ने कार पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बाइक सवार ने पेट्रोल छिड़ककर कार में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर गांव में घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया है।
इंटरनेट पर एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। इसमें सदरपुर गांव के बाहर सड़क पर एक सफेद रंग की कार खड़ी है। एक बाइक सवार आता है और बाइक गाड़ी से कुछ आगे खड़ी कर देता है। बाइक में बंधी केन को खोलकर कार पर पेट्रोल छिड़ककर उसमें आग लगा देता है।
यह पूरी घटना 32 सेकंड की है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग जाता है। शुरुआती जांच में पौने तीन लाख रुपये के विवाद में टाइल्स लगाने वाले ने मर्सिडीज को आग के हवाले किया है।
विज्ञापन
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी बादलपुर का बताया जा रहा है। उसी आधार पर छानबीन शुरू की है। जिस व्यक्ति की कार में आग लगी है, उसने पुलिस भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाला ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर गांव निवासी रणवीर है। रणवीर मूलरूप से बिहार का निवासी है। रणवीर घरों में टाइल्स लगाने का कार्य करता है। आरोपी का दावा है कि सदरपुर गांव निवासी आयुष चौहान ने उससे अपने घर में टाइल्स लगवाई थीं। रणवीर का आयुष पर 2.68 लाख रुपये बकाया है। कई बार उससे रुपये मांगे लेकिन उसने रुपये नहीं दिए। इससे खफा होकर उसने कार में ही आग लगा दी। वहीं, आयुष ने बताया कि काम करवाने के बाद रणवीर को सारे रुपये दे दिए थे। रणवीर के आरोप निराधार है