फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike rider injured in tractor collision had leg amputated during treatment

बुलंदशहर के लिए :::: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार का उपचार के दौरान काटना पड़ा पैर

Sat, 19 Jul 2025 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in tractor collision had leg amputated during treatment
डेढ़ माह पहले चूहड़पुर बांगर गांव के पास हुआ था हादसा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के चूहड़पुर बांगर गांव के पास डेढ़ महीने पहले तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार मूलचंद का इलाज के दौरान एक पैर काटना पड़ा। घायल की पत्नी नीरज की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को ट्रैक्टर चालक जावेद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शिकायत के अनुसार, बुलंदशहर के अलौदा गांव निवासी मूलचंद 26 जून को ड्यूटी के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। चूहड़पुर बांगर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से हालत गंभीर होने पर एम्स दिल्ली रेफर किया गया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान संक्रमण बढ़ने के कारण डॉक्टरों को उनका एक पैर काटना पड़ा। पीड़ित की पत्नी नीरज ने ट्रैक्टर चालक जावेद, निवासी चूहड़पुर बांगर, पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed