फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike collided with divider on expressway, three devotees died

Noida News: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन कांवड़ियों की मौत

Wed, 16 Jul 2025 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with divider on expressway, three devotees died
मेरठ से दिल्ली की ओर जाते वक्त हुआ हादसा, नहीं पहने थे हेलमेट
विज्ञापन


प्रतिबंधित लेन से तेज रफ्तार में जा रहे थे, मजदूरी करते थे तीनों


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर मंगलवार को बाइक सवार तीन कांवड़िये डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों मजदूर थे।

मंगलवार दोपहर डीएमई पर मेरठ से दिल्ली की तरफ बाइक से तीन कांवड़िये आया नगर (दिल्ली) निवासी 24 वर्षीय जीवन ज्योति, संगम विहार निवासी 25 वर्षीय सुमित और आया नगर निवासी 23 वर्षीय आदित्य राज जा रहे थे। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था और प्रतिबंधित लेन से तेज रफ्तार में जा रहे थे, तभी गौड़ ग्रीन सिटी के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें जीवन ज्योति की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुमित और आदित्य को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की देर रात मौत हो गई। सूचना पर मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक, तीनों दो दिन पहले हरिद्वार जाने की बात कहकर निकले थे। हालांकि ये केदारनाथ चले गए थे। वहां से तीनों मंगलवार को लौट रहे थे। पुलिस यह पता लगा रही है कि तीनों कांवड़ लेकर आ रहे थे या कांवड़ियों के कपड़े पहनकर कहीं जा रहे थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतिबंधित होने के बाद भी एक्सप्रेसवे पर चलते हैं दोपहिया

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के मुख्य मार्ग पर दोपहिया वाहन प्रतिबंधित हैं। इसके बाद भी लगातार नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं और अवैध कट से एक्सप्रेसवे में प्रवेश कर जाते हैं। कई बार अवैध कट को बंद किया गया, लेकिन फिर दोबारा अवैध कट बना लिए जाते हैं। दोपहिया वाहन अगर एक्सप्रेसवे पर चलते हैं तो 20 हजार रुपये का चालान है, लेकिन इसके बाद भी लगातार दोपहिया सवार चलते हैं।





कुछ महीनों में कई हादसे हुए

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पिछले कुछ महीनों में कई सड़क हादसे हुए हैं। 30 नवंबर 2024 को मसूरी क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई थी। 29 सितंबर 2024 को गाजियाबाद क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रॉले से स्कूटी टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई थी। 16 जुलाई 2024 को कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र में सेक्टर-62 के सामने ट्रक से टकराने पर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed