{"_id":"66459f664a94aecaef078d80","slug":"big-road-accident-in-noida-bmw-car-hits-e-rickshaw-many-died-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: नोएडा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार BMW कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर; दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: नोएडा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार BMW कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर; दो लोगों की मौत
Thu, 16 May 2024 11:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 16 May 2024 11:29 AM IST
सार
मृतकों में मोहम्मद मुस्तफा (50) पुत्र कदम रसूल और रश्मि (25) स्टाफ नर्स मेट्रो हास्पिटल शामिल हैं, जबकि घायलों में रिक्शा चालक राजेंद्र (45) पुत्र रामदास निवासी गिझौड़, पवन (27), सूरज (20) शामिल हैं।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, थाना सेक्टर 24 इलाके में सुबह करीब छह बजे एक ई-रिक्शा में पांच लोग सवार थे, यह ई-रिक्शा सिटी सेंटर से 12-22 की तरफ जा रहा था। सुमित्रा हॉस्पिटल के सामने एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
जोरदार टक्कर से ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद सभी पांचों लोगों को अस्पताल में ले जाया गया। यहां दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया। जबकि एक अन्य फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति