फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big fraud in home guard deployment and salary withdrawl

होमगार्ड तैनाती और वेतन निकासी में बड़ा फर्जीवाड़ा, जांच शुरू

Wed, 13 Nov 2019 01:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 13 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Big fraud in home guard deployment and salary withdrawl
डेमो - फोटो : डेमो

प्रदेश में होमगार्डों की फर्जी ड्यूटी दिखाकर उनका वेतन हड़पने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिलों में तैनात होमगार्ड विभाग के अफसरों पर यह आरोप लगने के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल गौतमबुद्घ नगर (नोएडा) में दो महीने की जांच में यह घोटाला सामने आया है। मामले की जांच के लिए शासन की तीन सदस्यीय कमेटी नोएडा पहुंच गई। उससे 10 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


होमगार्ड विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने आशंका जताई कि अगर एक जिले में इस तरह की गड़बड़ी हो रही है, तो अन्य जिलों में भी ऐसा संभव है। नोएडा की जांच रिपोर्ट आने के बाद जरूरत पड़ने पर अन्य जिलों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डीजी होमगार्ड के सीनियर स्टाफ अफसर सुनील कुमार, मिर्जापुर के वरिष्ठ जिला कमांडेंट शैलेंद्र प्रताप सिंह और बागपत की जिला कमांडेंट नीता भारती को जांच के लिए नोएडा भेजा गया है। यह टीम पता लगाएगइ कि पूरा फर्जीवाड़ा किस तरह से किया गया। मॉडस अपरेंडी क्या थी? इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे?
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लाटून कमांडर की शिकायत पर खुला मामला
एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण ने बताया कि होमगार्ड विभाग के एक प्लाटून कमांडर ने इसकी शिकायत की थी। इसके बाद जिले स्तर पर सैंपल के लिए सात थानों में दो माह (मई व जून) के दौरान लगाई गई होमगार्डों की ड्यूटी की जांच कराई गई। इसमें करीब 8 लाख रुपये का घपला सामने आया।

2 की ड्यूटी लगाई, 10 का वेतन हड़पा
कुछ मामले ऐसे भी हैं, जहां थानों में दो होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई और 10 होमगार्ड की ड्यूटी दिखाकर वेतन लिया गया। इसके लिए थाने की फर्जी मोहर का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से चल रहा है। इसकी विस्तृत जांच की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा गठित कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद जिम्मेदार अफसरों और कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

थाने व दफ्तर के फर्जी मोहर से चल रहा था खेल
होमगार्डों की ड्यूटी रोजाना लगाई जाती है। इसके लिए होमगार्ड के अधिकारी मास्टर रोल तैयार करते हैं। इसी में खेल किया गया। अगर किसी थाने या ऑफिस में 5 होमगार्डों की जरूरत है, तो मास्टर रोल पर 5 के बजाय 10 या 12 होमगार्ड को ड्यूटी पर दिखाया जाता था। इसके लिए संबंधित थाने व दफ्तर की फर्जी मुहर इस्तेमाल की जाती थी।


इसके एवज में उन होमगार्डों को भी कुछ पैसे मिलते थे, जिनका फर्जी मास्टर रोल पर नाम होता था। नोएडा पुलिस के अनुसार, जिले में करीब 500 होमगार्ड हैं। इन्हें ड्यूटी करने पर रोजाना के हिसाब से 600 रुपये मिलते हैं। होमगार्डों की तैनाती थानों के अलावा पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के कार्यालय में तैनाती होती है। साथ ही किसी कार्यक्रम, जुलूस, ट्रैफिक विभाग में भी ड्यूटी लगाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed