Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bidding for special numbers in the UP16GB series continues until Monday

Noida News: यूपी16जीबी सीरीज के खास नंबरों की बोली सोमवार तक

Sat, 14 Nov 2026 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Bidding for special numbers in the UP16GB series continues until Monday
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। नई यूपी16जीबी सीरीज में अपनी पसंद का खास नंबर लेने के इच्छुक वाहन मालिकों के पास सोमवार तक पंजीकरण कराने का मौका है। परिवहन विभाग ने आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की ऑनलाइन नीलामी में शामिल होने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक वाहन मालिक परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण पूरा होने के बाद पसंदीदा नंबरों के लिए ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी।



नई सीरीज में सामान्य पसंदीदा नंबर लेने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके लिए दोपहिया वाहन मालिकों को एक हजार रुपये और चारपहिया वाहन मालिकों को पांच हजार रुपये शुल्क देना होगा। खास नंबरों की नीलामी में शामिल होने के लिए पहले वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके बाद ही वाहन मालिक बोली लगा सकेंगे।
विज्ञापन




वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर यूपी16जीबी सीरीज के उपलब्ध नंबरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अपनी पसंद का नंबर चुनकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed