फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhoomipujan of the country's largest cargo hub in Noida Airport complex

Greater Noida: सांड से टकराकर गिरे बाइक सवार की ट्रक से कुचलकर मौत, रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने

Sat, 30 Sep 2023 01:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 30 Sep 2023 01:10 AM IST
सार

बाइक के सामने अचानक सांड आ गया। सांड से टकराकर वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। तभी वहां से गुजर रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे की सूचना परिजन को दे दी गई।

विज्ञापन
Bhoomipujan of the country's largest cargo hub in Noida Airport complex
सांड से टकराकर गिरे बाइक सवार को ट्रक ने कुचला - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ग्रेटर नोेएडा के दादरी में जीटी रोड पर हीरो मोटर्स कंपनी के सामने शुक्रवार को मुस्तफाबाद, दिल्ली निवासी राजमिस्त्री नसरुद्दीन की बाइक अचानक सामने आए सांड से टकरा गई। इससे वह सड़क पर गिर गया। तभी वहां से गुजर रहे ट्रक ने नसरुद्दीन को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुजेट भी सामने आया है। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के वक्त युवक ने हेलमेट लगा रखा था। पुलिस ने बताया कि नसरुद्दीन बुलंदशहर स्थित ससुराल से लौट रहा था।

विज्ञापन


हीरो मोटर्स कंपनी के बाइक के सामने अचानक सांड आ गया। सांड से टकराकर वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। तभी वहां से गुजर रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे की सूचना परिजन को दे दी गई। पुलिस का कहना है कि परिजन की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


जाम और हादसे का कारण बनते हैं लावारिस गोवंश
क्षेत्र की सड़काें पर बड़ी संख्या में लावारिस गोवंश हमेशा भटकते रहते हैं। यह सड़क के बीचोंबीच बैठ जाते हैं, जिससे जाम लग जाता है। कई बार आपस में लड़ कर बाजार और मार्ग पर अफरातफरी का माहौल पैदा करते थे। वाहनों से टकराने के कारण अक्सर हादसे होते हैं। कई बार गोवंश निवासियों पर हमला भी कर देते हैं। इसके अलावा लावारिस गोवंश किसानों की फसल भी उजाड़ रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारी गोवंशों को गोशाला तक नहीं पहुंचा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत
उधर, यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से पांच किमी पर शुक्रवार शाम एक वाहन ने रबूपुरा के फलैदा गांव निवासी बाइक सवार लोकेश कुमार (28) को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह फूड कंपनी में में काम करता था। शुक्रवार को युवक काम पूरा कर घर लौट रहा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed