{"_id":"68cd9f127e496d1eac0a0718","slug":"bharat-gaurav-train-will-take-you-on-a-journey-to-four-jyotirlingas-na-news-c-59-1-asr1004-114240-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भारत गौरव ट्रेन करवाएगी चार ज्योतिर्लिंग की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भारत गौरव ट्रेन करवाएगी चार ज्योतिर्लिंग की यात्रा
Fri, 19 Sep 2025 11:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से यात्रियों को चार ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा करवाई जाएगी। यह ट्रेन 25 अक्टूबर को अमृतसर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक वायु नंदन शुक्ला ने बताया कि ट्रेन में 762 यात्री सवार हो सकते हैं जिन्हें इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट क्लास में बांटा गया है। फिलहाल अब तक 300 लोगों ने बुकिंग करवा ली है। ट्रेन में शाकाहारी भोजन, आवास, स्थानांतरण, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा बीमा और सुरक्षा की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 9 दिन की यात्रा उज्जैन में महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, द्वारका के आसपास नागेश्वर, वेरावल में सोमनाथ (भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से चार) और केवड़िया में द्वारकाधीश मंदिर और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन करवाएगी। यह यात्रा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक समृद्धि और किफायती तीर्थयात्रा के विकल्प प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि यात्री अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट और रेवाड़ी स्टेशन पर जाकर बुकिंग करवा सकते हैं।