फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhakiyu workers protested at the CMO office

Noida News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय में किया विरोध

Fri, 28 Nov 2025 10:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers protested at the CMO office
बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय और जिला चिकित्सालय के एक्सरे कक्ष में विरोध जता नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्याना निवासी एक युवक का रुपये लेकर चोट बढ़ा दी गई। जिसकी दोबारा से मेडिकल जांच की मांग की है।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने बताया कि 21 अक्तूबर को स्याना में दो भाइयों के बीच कहासुनी हुई। इसमें एक भाई ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायती पत्र देते समय युवक ने बाएं हाथ की ओर सीने में दर्द बताया। जबकि एक्सरे सीधे हाथ की ओर का करवाया । बताया कि एक्सरे कर्मियों ने रुपये लेकर चोट बढ़ा दी है। जबकि मौके पर कोई मारपीट नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का दोबारा मेडिकल जांच कराने की मांग की गई है। इसको लेकर सीएमओ कार्यालय और एक्सरे कक्ष में विरोध जताया। सीएमओ और एक्सरे अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि लगाए गए आरोप निराधार है। युवक के गलती से उल्टे साइड की जगह सीधे हाथ की साइड की सीने का एक्सरे हो गया। इस दौरान भाकियू अराजनैतिक से जुड़े किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--
कोट
भाकियू किसानों ने आकर एक्सरे की गलत रिपोर्ट देने के मामले में दोबारा से मेडिकल कराने की मांग की है। तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच कर दोबारा मेडिकल जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed