फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhaiya Dooj was celebrated with great pomp in the district, sisters prayed for the long life of their brothers.

Noida News: जिले में धूमधाम से मनाया गया भैया दूज का पर्व, बहनों ने मांगी भाई की दीर्घायु की कामना

Fri, 24 Oct 2025 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bhaiya Dooj was celebrated with great pomp in the district, sisters prayed for the long life of their brothers.
कुरुक्षेत्र। भाई दूज पर्व पर भाई को तिलक करती गुरमीत कौर। संवाद
कुरुक्षेत्र। पंच दिवसीय दीपोत्सव का समापन वीरवार को भाई दूज के साथ हुआ। सुबह से ही बहनों ने पकवान, मिष्ठान और तोहफे खरीदकर भाइयों का इंतजार किया। बहनों ने रोली-चावल से भाइयों को तिलक कर मुंह मीठा कराया और तोहफा लिया। भाई को तिलक कर दीर्घायु होने की कामना की। छोटे बहन भाइयों में पर्व के लिए सबसे अधिक उत्साह देखा गया। छोटे बच्चे काफी खुश नजर आए। पर्व का उत्साह पूरे दिन बना रहा।
विज्ञापन

बसों में यात्रा रही सुगम : रोडवेज विभाग की बसों में यात्रियों की यात्रा सुगम रही। बसों में सफर करने वाले लोगों की संख्या कम होने से यात्रियों को सफर में परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। विभाग ने भाई दूज पर 154 बसों की तैनाती की थी ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए 10 अतिरिक्त बसें रखी हुई थीं लेकिन विभाग ने 124 बसों से रूटों पर व्यवस्था बनाई। शहर वासी राकेश कुमार ने कहा कि उन्हें पिहोवा में अपनी बहन के पास भाई दूज पर जाना था। बस स्टैंड पर पहुंचने के पांच मिनट बाद ही बस मिल गई।
विज्ञापन

पेट्रोल डीजल की खपत में हुई 30 फीसदी बढ़ोतरी : भाई दूज पर लोगों ने बहनों के घरों तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का ही सबसे ज्यादा सहारा लिया। ऐसे में पूरा दिन सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। जिलेभर में पेट्रोल व डीजल की खपत में भी 30 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली। पेट्रोल पंप एसोसिएशन प्रधान सुरेश गुप्ता ने कहा कि जिलेभर में सामान्य दिनों में एक लाख लीटर पेट्रोल की खपत होती है जोकि वीरवार को डेढ़ लाख लीटर रही। वहीं 15 हजार डीजल की खपत बढ़कर 22 लाख पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भाई दूज पर्व पर भाई को तिलक करती गुरमीत कौर। संवाद

कुरुक्षेत्र। भाई दूज पर्व पर भाई को तिलक करती गुरमीत कौर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed