फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Beware: Property dealers are the target of cyber thugs

सावधान : साइबर ठगों के निशाने पर हैं प्रॉपर्टी डीलर

Tue, 15 Feb 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Beware: Property dealers are the target of cyber thugs
ग्रेटर नोएडा। विभिन्न वेबसाइट पर नंबर देकर प्रचार करने वाले प्रॉपर्टी डीलर अब साइबर ठगों के निशाने पर हैं। बीटा-2 थाना क्षेत्र के दो प्रॉपर्टी डीलरों को इसी तरह 1.46 लाख रुपये ठग लिए गए। अलग-अलग मामले में आरोपियों ने खुद को सेना के अफसर बताकर प्रॉपर्टी डीलर को कॉल की और आर्मी फंड से पैसे हस्तांतरण करने का झांसा देकर ठगी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच कर दी है।
विज्ञापन

बीटा-1 सेक्टर निवासी सोनवीर ने ग्रेनो में दो मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। उनका दोस्त प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनके नंबर वेबसाइट आदि पर मौजूद हैं। आशंका है कि साइबर ठग ने उनका नंबर हासिल कर उनके दोस्त को कॉल की और गौतमबुद्घ नगर में घर लेने की इच्छा जाहिर की। आरोपी ने खुद को सेना का निरीक्षक बताया और कहा कि वह आर्मी फंड से 28 हजार रुपये देगा। इसके लिए रुपये प्राप्त करने वाले के खाते में भी 28 हजार रुपये होने चाहिए। इसके चलते प्रॉपर्टी डीलर से सोनवीर का नंबर दिया था। आरोपी ने सोनवीर से पिछले माह अपने खाते में रुपये भेजने का झांसा देकर तीन बार 28 हजार रुपये हस्तांतरण करा लिए। हालांकि इसके बाद एक बार 28 हजार रुपये वापस कर दिए लेकिन 56 हजार की ठगी कर ली। ठगी की जानकारी होने पर सोनवीर ने अपने प्रोपर्टी डीलर साथी को सूचना दी और फिर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कॉमर्शियल वेबसाइट से नंबर लेकर ठगे 99 हजार
ग्रेनो के सेक्टर पाई-1 निवासी हेमंत मेंहदीरत्ता प्रोपर्टी डीलर का काम करते हैं। हेमंत ने बताया कि उन्होंने अपना नंबर एक कॉमर्शियल वेबसाइट पर दिया है। जिस पर प्रोपर्टी खरीदने-बेचने वाले लोग संपर्क करते हैं। यहीं से किसी ने नंबर लेकर उनके पास तीन फरवरी को कॉल की। कॉल करने वाले ने खुद को सेना का अफसर बताकर एक फ्लैट किराये पर लेने का झांसा दिया। हेमंत ने उसे वीडियो कॉलिंग कर एक फ्लैट दिखाया। इसके बाद आरोपी ने एक लिंक भेजकर पहले एक रुपया हेमंत और उसकी पत्नी के खाते में भेजा। इसके बाद आरोपी ने हेमंत और उनकी पत्नी के खाते से लगभग 99000 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस और साइबर सेल दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed