फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Benefit of lease back will also be available on the land of village society in Yeida area

यीडा क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर भी मिलेगा लीज बैक का लाभ

Thu, 23 Sep 2021 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Benefit of lease back will also be available on the land of village society in Yeida area
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण (यीडा) ने अपने क्षेत्र में आने वाली ग्राम समाज की भूमि (एलएमसी) पर लीज बैक (आवासीय भूमि को वापस करना) देने की तैयारी की है। 31 दिसंबर 2012 के पहले के बने आवासों पर लीज बैक का लाभ मिलेगा। प्रदेश में पहली बार किसी प्राधिकरण ने एलएमसी की भूमि पर लीज बैक का लाभ निवासियों को देने की तैयारी की है।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि लीज बैक का लाभ लेने के लिए 7 से 20 अक्तूबर के बीच आवेदन करना होगा। यीडा क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर बने आवासों के निवासी आवेदन कर सकेंगे। आवेदनों की जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि केवल 31 दिसंबर 2012 के बाद बने आवासों के लिए लीज बैक के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसकी जांच के लिए सैटेलाइट इमेज का सहारा लिया जाएगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी के मुताबिक इससे पहले केवल प्राधिकरण क्षेत्र में अधिगृहीत भूमि पर ही लीज बैक का लाभ दिया गया था। अब ग्राम समाज की भूमि पर लीज बैक की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं होने पर फर्म ब्लैकलिस्ट, जमानत राशि जब्त
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण (यीडा) ने क्षेत्र में दिए गए कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर सख्ती दिखाई है। यीडा ने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट समय से पूरा नहीं होने पर ठेकेदार फर्म को ब्लैकलिस्ट कर जमानत राशि जब्त कर ली है। तीन बार चेतावनी देने के बावजूद फर्म ने प्रोजेक्ट को समय से पूरा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।
यीडा के सेक्टर-22डी में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अंडरग्राउंड वाटर रिजर्व (यूजीआर) का निर्माण कराया जाना था। इस कार्य की लागत 70 लाख रुपये से अधिक है। यीडा ने मैसर्स आरके इंजीनियर्स डेल्टा-1 ग्रेटर नोएडा को इस प्रोजेक्ट का कार्य सौंपा था। फर्म ने 11 अक्तूबर 2019 को कार्य आरंभ किया था। 10 मई 2020 तक यह कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाना था। यीडा के उपमहाप्रबंधक (परियोजना) एके सिंह ने 2 जून 2020, 31 अगस्त 2020 और 24 फरवरी 2021 को नोटिस भेजकर ठेकेदार को जल्द गुणवत्ता के साथ कार्य करने की चेतावनी दी थी।

तीन बार नोटिस के बाद भी काम पूरा नहीं होने पर ठेकेदार फर्म को ब्लैक लिस्ट कर जमानत राशि जब्त कर ली गई है। फर्म अगले 3 वर्ष तक यमुना प्राधिकरण में काम नहीं कर सकेगी। उपमहाप्रबंधक एके सिंह ने कहा कि प्रस्तावित कार्यों को समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर यीडा गंभीर हैं। जानबूझकर की गई किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed