फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Beaten to death in name of treatment in Noida Blood from head and marks of injuries from sticks on body

इलाज के नाम पर पीट-पीट कर मार डाला: सिर से खून और शरीर पर लाठी-डंडों से चोट के निशान देख परिजनों के उड़े होश

Sun, 12 Mar 2023 10:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Mar 2023 10:34 AM IST
सार

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Beaten to death in name of treatment in Noida Blood from head and marks of injuries from sticks on body
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-112 स्थित नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के नाम पर एक मरीज को पीट-पीटकर मार डाला गया। शव को घर भेजकर केंद्र प्रबंधक ने परिजनों से मिर्गी का दौरा पड़ने से मौते होने की बात कही। वहीं सिर से खून और शरीर पर लाठी-डंडों से चोट के निशान देखकर परिजनों को शक हुआ। 
विज्ञापन


उन्होंने मामले की सूचना सेक्टर-113 थाना पुलिस की दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर केंद्र प्रबंधक पवन कुमार और नशा मुक्ति केंद्र संचालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रबंधक पवन को गिरफ्तार को वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी बरामद कर ली गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली के निहाल विहार निवासी इंद्रजीत (45) शराब पीने का आदी था। बृहस्पतिवार को परिजनों ने नोएडा सेक्टर-112 स्थित विश्राम फाउंडेशन की ओर से संचालित नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया था। शुक्रवार को नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक पवन कुमार ने मरीज के भाई सरबजीत को सूचना दी कि इंद्रजीत को मिर्गी का दौरा पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी हालत खराब हो रही है। वह बेहोशी की स्थिति में है। इसके कुछ देर बाद प्रबंधक ने सरबजीत को फिर फोन कर भाई की मौत की सूचना दी। साथ ही कहा कि शव को एंबुलेंस से भेजा जा रहा है। एंबुलेंस से शव को उतारते ही सिर से खून बहता दिखा। इससे परिजनों को शक हो गया। उन्होंने बारीकी से छानबीन की तो शरीर के कई स्थानों पर चोट के निशान मिले। 

इसके बाद उन्होंने केंद्र प्रबंधक पवन कुमार व केंद्र संचालक के खिलाफ थाना सेक्टर-113 में शिकायत दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव नोएडा ले आई। नोएडा में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर पुलिस ने प्रबंधक पवन कुमार और नशा मुक्ति केंद्र संचालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

 

थाना प्रभारी ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र परिसर में उपचाराधीन अन्य मरीजों से पूछताछ के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में अभी तक पता चला है कि आरोपी प्रबंधक मरीजों के साथ आए दिन मारपीट करता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी केंद्र प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है। 

 

प्रबंधक के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे
सेक्टर-113 थाना प्रभारी प्रमोद कुमार प्रजापति का कहना है कि छानबीन में पता चला कि आरोपी प्रबंधक पवन कुमार के खिलाफ मेरठ के थाना जानी, कंकरखेड़ा में भी लूट और हत्या के प्रयास का केस पहले से दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं केंद्र संचालक की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed