{"_id":"68b99421045009d8ee0bb278","slug":"bca-team-a-won-the-department-mens-cricket-tournament-noida-news-c-1-gnd1002-3364677-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बीसीए टीम ए ने जीता डिपार्टमेंट मेन्स क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बीसीए टीम ए ने जीता डिपार्टमेंट मेन्स क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में इंटर-डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। बृहस्पतिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में बीबीए टीम ए ने बीबीए टीम सी को 3 रनों से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में बीसीए टीम ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीबीए टीम बी को 36 रनों से हराया। फाइनल मुकाबले में बीसीए टीम ए ने बीबीए टीम ए को 9 विकेट से हराकर इंटर-डिपार्टमेंट मेन्स क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, विमेंस क्रिकेट में बीबीए की टीम ने अपने प्रतिद्वंदी से 1 रन अधिक बनाकर जीत दर्ज की।
आईएमएस की स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर रीना मैसी ने बताया कि इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में छात्रों की 8 टीमों एवं छात्राओं के बीच 1 मैच खेला गया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रनों की पारी खेलने और 2 विकेट झटकने के लिए शिवा को मेन्स क्रिकेट टूर्नामेंट का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं, विमेंस क्रिकेट में 4 विकेट लेने वाली अनुष्का को सम्मानित किया गया। आईएमएस के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए और खिलाड़ियों को बधाई दी। आईएमएस के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि खेल आयोजन छात्रों को प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। ब्यूरो