Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Basic amenities in 132 council schools will be revamped.

Noida News: 132 परिषदीय स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का होगा कायाकल्प

Sat, 14 Nov 2026 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Basic amenities in 132 council schools will be revamped.
- 19 बुनियादी मानकों के तहत शौचालय, पेयजल, किचन शेड और क्लासरूम की कमियां होंगी दूर, सर्वे पूरा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों को अब बदहाल बुनियादी सुविधाओं से जूझना नहीं पड़ेगा। ग्रेटर नोएडा के गांवों में संचालित 132 परिषदीय स्कूलों में सुविधाएं दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब इन कमियों को दूर करने के लिए काम शुरू कराने की तैयारी में है।
स्कूलों की मौजूदा स्थिति का सर्वे कराकर कमियों की सूची तैयार कर ली गई है। कहीं शौचालयों की मरम्मत होगी तो कहीं पीने के पानी, किचन शेड और क्लासरूम की समस्या दूर की जाएगी। कायाकल्प के तहत स्कूलों में 19 बुनियादी मानकों को पूरा करना जरूरी है। इन स्कूलों को संवारने की जिम्मेदारी प्राधिकरण के परियोजना विभाग को दी गई है। पहले भी मरम्मत कार्य हुए थे, पर इसके बावजूद कुछ स्कूलों में बुनियादी समस्याएं बनी हुई थीं। अब जरूरत के अनुसार शौचालयों में पानी की व्यवस्था, हैंडपंप और किचन शेड बनाए जाएंगे। कक्षाओं में टाइल्स, ब्लैकबोर्ड, फर्नीचर, बिजली कनेक्शन, रैंप, रेलिंग और चारदीवारी जैसे काम भी कराए जाएंगे। स्कूलों की रंगाई-पुताई और मरम्मत भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

योजना में शामिल गांव : साकीपुर, गजरौला नवादा, गुलिस्तानपुर, मकौड़ा, पाली, घोड़ी बछेड़ा, कासना, सिरसा, बिसरख, कुलेसरा, जलपुरा, देवला, तुगलपुर, छपरौला, रोजा जलालपुर, सादुल्लापुर, भनौता, खोदना खुर्द और अन्य गांवों में स्थित स्कूल इस योजना में शामिल हैं। सभी 132 स्कूलों में जरूरत के हिसाब से काम कराया जाएगा। इसके लिए खर्च का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। उच्चाधिकारियों से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यों की निगरानी व्यवस्था :
स्कूलों में होने वाले काम की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्राधिकरण ने निगरानी की व्यवस्था भी की है। एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने परियोजना विभाग के सर्किलवार प्रबंधक स्तर के अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में होने वाले कार्यों की निगरानी करेंगे। इससे परियोजना के सफल क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article