फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Basement is filled with rain water, residents are troubled by the smell

Noida News: बेसमेंट में भरा हुआ है बारिश का पानी, बदबू से निवासी परेशान

Mon, 04 Aug 2025 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Basement is filled with rain water, residents are troubled by the smell
पानी भरने के कारण लोग अपने वाहनों तक नहीं पहुंच पा रहे, संक्रमण फैलने का भी खतरा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में पानी भरे होने के कारण निवासी परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि बुधवार को हुई बारिश का पानी अब तक नहीं निकाला गया है। बेसमेंट में पानी भरे होने के कारण बदबू का सामना करना पड़ रहा है और अपने वाहनों तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। निवासियों का कहना है कि पानी भरने की शिकायत बिल्डर प्रबंधन से भी की है। उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।


सोसाइटी में रहने वाले राकेश सिंह ने बताया कि बेसमेंट में पानी भरे होने से सुरक्षा का खतरा सता रहा है। उन्होंने बताया कि बेसमेंट में पानी भर जाने से नींव लगातार कमजोर हो रही है। इसके साथ ही नीचे रहने वाले लोगों के घरों में गंदे पानी की बदबू आ रही है,जिससे वह परेशान हो चुके हैं। लोगों का आरोप है कि चार दिन पहले बरसात के कारण बेसमेंट में जल भराव हो गया था जिसमें लोगों की गाड़ी भी पानी में फंस गई थी। तब से बेसमेंट में पानी भरा हुआ है जो कि अभी तक पूरी तरह नहीं निकला है। बिल्डर प्रबंधन से लगातार पानी को निकालने की मांग की जा रही है लेकिन इसको ऊपर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पानी भरने के कारण लोग अपने वाहनों तक नहीं जा पाते हैं। वहीं, बेसमेंट की लिफ्ट का इस्तेमाल करने में भी लोगों को दिक्कत हो रही है। साथ ही, संक्रमित बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed