फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Barapula: Land found, hurdles still persist

बारापुला : जमीन मिली, अड़चन अब भी बरकरार

Wed, 17 Jul 2024 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
Barapula: Land found, hurdles still persist
बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर फेज-3 परियोजना के लिए पीडब्ल्यूडी को भूमि का आखिरी टुकड़ा मिला
विज्ञापन




अभी भी हैं कई अड़चने, निर्माण करा रही कंपनी का बकाया और हरे पेड़ के कारण निर्माण कार्य है रुका



अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली।
बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर फेज-3 परियोजना की जमीन संबंधी बाधा दूर कर ली गई है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की परियोजना के लिए 1169 वर्ग मीटर भूमि का आखिरी टुकड़ा मिल गया है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य पूरा होने में देरी होगी।
वर्तमान में मानसून के कारण सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने यमुना किनारे निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। साथ ही, परियोजना में 274 हरे पेड़ों के कारण एक हिस्से में काम अटका हुआ है। परियोजना का 17 फीसदी काम अभी पूरा होना बाकी है, लेकिन कई अड़चनों के कारण यह परियोजना जनता के लिए कब शुरू होगी इस पर अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। निर्माण कार्य 2015 में शुरू हुआ था जिसे 2017 में पूरा होना था, लेकिन भूमि अधिग्रहण और कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अदालत ने बीते वर्ष जनवरी में परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी दी थी। इसके बाद छोटे-छोटे हिस्सों में भूमि का अधिग्रहण किया गया, लेकिन भूमि के एक छोटे से टुकड़े का अधिग्रहण नहीं किया गया था। बाद में बाढ़ आने के कारण निर्माण कार्य में बाधा आई। बाढ़ से मिट्टी दलदली हो गई थी, जिससे खंभों के निर्माण में दिक्कत आई। परियोजना के लिए कुल 8.5 एकड़ जमीन ली जानी थी। अब जमीन से संबंधित बाधा दूर कर ली गई है।निर्माण कंपनी का बकाया का नहीं चुकाया
विज्ञापन

परियोजना का निर्माण करा रही लार्सन एंड टूब्रो कंपनी का पीडब्ल्यूडी पर परियोजना का करीब 280 करोड़ रुपये बीते वर्ष मार्च से बकाया है, जिसमें से 10 करोड़ का ही भुगतान हुआ है। ऐसे में कंपनी ने भी निर्माण से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। वहीं, पीडब्ल्यूडी ने परियोजना में देरी को देखते हुए निर्माण प्रगति पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है और हर 15 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मयूर विहार से आईएनए का सफर होगा सिग्नल फ्री

मयूर विहार फेज एक और सराय काले खां के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी परियोजना का लक्ष्य है। यह काॅरिडोर सराय काले खां पर बारापुला फेज एक से जुड़ेगा। इससे मयूर विहार से आईएनए का सफर सिग्नल फ्री हो जाएगा। वर्तमान में नोएडा और गाजियाबाद से अधिकतर वाहन चालक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सराय काले खां की तरफ आते हैं। बारापुला फेज तीन से गाजियाबाद और नोएडा से आने वाला यातायात बिना किसी रुकावट सीधे दक्षिणी दिल्ली की तरफ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed