फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bank manager's house under construction vandalized, one arrested

Noida News: बैंक मैनेजर के निर्माणाधीन मकान में की तोड़फोड़, एक गिरफ्तार

Sat, 28 Sep 2024 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bank manager's house under construction vandalized, one arrested
आरोपी के भाईयों से खरीदा था प्लॉट, मांग रहा हिस्सेदारी की राशि
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरोंड़ी गांव में एक बैंक मैनेजर ने कुछ लोगों पर मकान में तोड़फोड़ करने और जबरदस्ती प्लॉट में हिस्सेदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोपी ने पीड़ित से 30 लाख रुपयों की मांग की। पैसा न देने पर निर्माणाधीन मकान में आरोपी ने साथियों संग मिलकर तोड़फोड़ कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने आरोपी के भाईयों से प्लॉट खरीदा था। वह उसमें अपना हिस्सा मांग रहा था। मामले की जांच की जा रही है।


बैंक मैनेजर श्रीचंद कौशल सेक्टर ओमीक्राॅन में रहते हैं। उनका आरोप है कि कुछ समय पूर्व बिरोंडी गांव में एक प्लॉट खरीदा था। इस पर गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। आरोपियों ने 30 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित उस प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। शुक्रवार को आरोपी वहां पहुंचे और मकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। मकान का गेट तोड़ दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि शिकायत पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी नंद किशोर निवासी बिरोंड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि पीड़ित ने आरोपी के दो भाईयों से प्लॉट खरीदा था। आरोपी अपना हिस्सा भी मांग रहा था, लेकिन पीड़ित ने उसके पास किसी तरह का बकाया होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed