फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bangladeshi boy suicide case

Noida News: पोस्टमॉर्टम के बाद छात्र के शव को बांग्लादेश भेजा गया

Fri, 28 Nov 2025 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
bangladeshi boy suicide case
फॉलोअप
विज्ञापन

- बांग्लादेशी छात्र के आत्महत्या किए जाने का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-1 स्थित किराये के मकान में पंखे से लटके मिले बांग्लादेशी छात्र के शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव को दूतावास के माध्यम से बांग्लादेश भेज दिया गया है। मृतक छात्र के परिजन की ओर से भेजे गए दो प्रतिनिधि गुरुवार को शव लेकर बांग्लादेश चले गए। परिजन वीजा नहीं मिलने की वजह से भारत नहीं आ पाए थे। वहीं बीटा-2 कोतवाली पुलिस की ओर से छात्र द्वारा खुदकुशी किए जाने के मामले की जांच हो रही है।
दरअसल बांग्लादेशी छात्र सहरियार 16 नवंबर को एक महिला रूपा निवासी मधुबनी बिहार के साथ बीटा वन स्थित एक मकान पर आया था। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताते हुए करीब आठ हजार रुपये मासिक किराए पर कमरा लिया था। मकान मालिक के अनुसार 21 नवंबर को महिला कमरे से कहीं चली गई थी। उसी दिन शाम से कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। रविवार शाम जब मकान मालिक ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो छात्र का शव फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

सहरियार एनआईयू यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। घटना के बारे में छात्र के परिजनों को सूचना दी गई थी। पुलिस की ओर से छात्र के संबंध में यूनिवर्सिटी से जानकारी की। लेकिन उसके साथ आई महिला के बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से मृतक छात्र के परिजन वीजा नहीं मिलने की वजह से वह भारत नहीं आ पाए थे। इसके बाद परिजनों की सहमति पर दूतावास के दो लोगों को पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंपा गया है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से दोनों प्रतिनिधि गुरुवार को शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed