फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Banarasi sarees and Firozabad bangles will be seen on one stage

Noida News: एक मंच पर दिखेंगी बनारसी साड़ियां और फिरोजाबाद की चूड़ियां

Sat, 21 Sep 2024 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
Banarasi sarees and Firozabad bangles will be seen on one stage
एक मंच पर दिखेंगी बनारसी साड़ियां और फिरोजाबाद की चूड़ियां
विज्ञापन

-देश-विदेश के दो लाख आगंतुक यूपी अंतरराष्ट्रीय मेले को बनाएंगे सफल
संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के दूसरे संस्करण का बुधवार से आगाज होने जा रहा है। ऐसे में देश विदेश के आगंतुक मेले में आने के लिए अपनी रुचि दिखा रहे है। मेले में इस बार दो लाख से अधिक आगंतुकों के आने की संभावना है। शनिवार तक आयोजकों के पास 1.5 लाख आगंतुकों के पंजीकरण आ गए है। जबकि ट्रेड शो शुरू होने में अभी तीन दिन का समय शेष बचा है

यूपीआईटीएस-2024 एक बी2बी और बी2सी शो है, जो यूपी की विकास गाथा में सामूहिक रूप से योगदान देने वाले कई क्षेत्रों को एक मंच प्रदान करेगा। उन सभी को वैश्विक मान्यता और सहयोग दिलाने के लिए एक साथ लाएगा। ट्रेड शो में यूपी के हर जिले से उद्यमी पहुंचेंगे और अपने उत्पाद को प्रदर्शित करेंगे। एक मंच पर ही बनारस की साड़ी, फिरोजाबाद की चूड़ियां, मिर्जापुर की कालीन, मेरठ के खेल के सामान समेत उत्पाद एक मंच पर दिखाई देंगे। मेले में दुनिया भर के व्यापारी और खरीदार हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

80 देशों से आएंगे 2 हजार प्रदर्शक
बुधवार से आयोजित होने जा रहे यूपीआईटीएस-2024 में पहले संस्करण के मुकाबले इस बार करीब 20 से अधिक देशों के उद्यमी व आगंतुक हिस्सा ले रहे हैं। यूपीआईटीएस-2023 में 60 देशों ने हिस्सा लिया था। इस बार 80 देश हिस्सा ले रहे हैं। ट्रेड शो के लिए 25 सौ से अधिक स्टॉल बुक किए जा चुके हैं। जिनमें से जिले के 30 से अधिक स्टॉल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम जनता के लिए निशुल्क एंट्री
बीते वर्ष की तरह इस बार भी यह ट्रेड शो आम जनता के लिए बिल्कुल मुफ्त रहेगा। एक ही छत के नीचे आम जनता यूपी के अलग-अलग जिलों के फेमस व्यंजन का भी लुत्फ उठा सकेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। ट्रैफिक व्यवस्था, लोगों के आने-जाने के संसाधन और अन्य चीजों को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं। मेले में सुबह 11 बजे से लेकर 3 बजे तक बिजनेस आवर रहेगा। वहीं, शाम 3 बजे से लेकर रात 8 बजे तक आम जनता की फ्री एंट्री होगी।

हर दिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश-विदेश के विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। पहले दिन नोएडा से भजन गायन माधवी मधुकर, वियतनाम के कलाकारों की ओर से लोक गीत, कानपुर के अंकित तिवारी सुगम संगीत की प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बोलीविया, रूस, बांग्लादेश, वेनेजुएला, ब्राज़ील, वियतनाम, मिस्र के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। मथुरा की ब्रज लोक गायक माधुरी शर्मा, वाराणसी के विशाल कृष्ण शिव तांडव कथक नाटिका, वियतनाम सांस्कृतिक प्रदर्शन, पवनदीप और अरुनीता सुगम संगीत पर छटा बिखेरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed