फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ballabgarh's city bus service falters due to CNG shortage.

Noida News: सीएनजी की किल्लत से बल्लभगढ़ की सिटी बस व्यवस्था लड़खड़ाई

Wed, 30 Sep 2026 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ballabgarh's city bus service falters due to CNG shortage.
एक-दो चक्कर लगाने के बाद डिपो में खड़ी हुईं बसें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन


हेमलता
बल्लभगढ़। गांवों और शहर को जोड़ने वाली सिटी बस सेवा बुधवार को सीएनजी के अभाव में प्रभावित रही। बल्लभगढ़ बस डिपो से फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से संचालित 35 बसों में से अधिकांश बसें सुबह एक-दो चक्कर लगाने के बाद डिपो में खड़ी हो गईं। इससे विभिन्न रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।


चालकों के अनुसार सभी सिटी बसें सीएनजी से संचालित होती हैं। बसों में सीएनजी बल्लभगढ़ सब्जी मंडी के सामने नेशनल हाईवे स्थित पंप से भरवाई जाती है। मंगलवार रात पंप पर सीएनजी उपलब्ध नहीं थी। इसके कारण चालक रात में बसों में गैस नहीं भरवा सके। बुधवार सुबह जिस बस में जितनी सीएनजी बची थी, उसी के आधार पर उसने एक या दो चक्कर लगाए। इसके बाद बसों को डिपो में खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन




50 से घटकर 35 बसें, सात रूटों पर संचालन



एफएमडीए की ओर से पहले 50 सिटी बसों का संचालन 10 रूटों पर किया जाता था। सड़कें खराब होने के कारण दो रूट बंद किए जा चुके हैं। वर्तमान में 35 बसें सात रूटों पर चल रही हैं। बुधवार को सीएनजी की समस्या के कारण इन रूटों पर भी बस सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन रूटों पर चलती हैं सिटी बसें

909 रूट : बल्लभगढ़ बस स्टैंड से अंबेडकर चौक, सेक्टर-3, मुजेरी मोड़, एनटीपीसी और नीमका होते हुए तिगांव तक पांच बसें चलती हैं।


903 रूट : बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ बस स्टैंड तक 10 बसों का संचालन होता है।


904 रूट : बल्लभगढ़ बस स्टैंड से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते बदरपुर बॉर्डर तक 10 बसें चलती हैं।


916 रूट : बल्लभगढ़ से अरुआ तक एक बस का संचालन होता है।


917 रूट : बल्लभगढ़ से बाघपुर गांव तक एक बस चलती है।


905 रूट : बदरपुर बॉर्डर से राजपुर कलां तक कनवारा, लिंगायस, नाचौली, सेक्टर-88/89 और एनएचपीसी होते हुए दो बसें चलती हैं।


913 रूट : बदरपुर बॉर्डर से मंझावली तक सेक्टर-37, एनएचपीसी, मवई, खेड़ी कलां, सेक्टर-97, भूपानी, नाचौली, कनवारा, जसाना और चिरसी होते हुए पांच बसों का संचालन किया जाता है।



यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा



सिटी बसों को ग्रामीण क्षेत्र और शहर के बीच सार्वजनिक परिवहन की महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। बुधवार को बस सेवा प्रभावित होने से मोहना, नाचौली, मंझावली और जसाना सहित आसपास के गांवों से शहर आने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में जाने वाले विद्यार्थियों को भी वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। सुबह और शाम के समय नौकरीपेशा लोग भी इन बसों का इस्तेमाल करते हैं। बसें नहीं चलने से उन्हें समय पर गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई।




बसें बंद होने की नहीं मिली जानकारी



गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के जीएम नरेश ने बताया कि उन्हें बसों में सीएनजी खत्म होने की जानकारी नहीं थी। सुबह बसों के चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद बसें बंद हो गईं, लेकिन बस सेवा बंद होने के कारणों की उन्हें जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed