फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bail granted to accused in culpable homicide case

Noida News: गैर-इरादतन हत्या के मामले में आरोपी को जमानत

Sat, 13 Sep 2025 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Bail granted to accused in culpable homicide case
ग्रेटर नोएडा। सत्र न्यायाधीश की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में आरोपी मोहसिन को जमानत दे दी। अदालत ने मामले की परिस्थितियों, एफआईआर दर्ज करने में देरी और आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास न होने को देखते हुए यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन


मामला रबूपुरा थानाक्षेत्र का है। तसलीम शाह ने 10 जून 2025 को एफआईआर दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र मोहम्मद हुसैन की 19 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आरोप था कि मोहसिन ने गाली-गलौच कर हुसैन से मारपीट कर छत से फेंक दिया। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण सिर में गंभीर चोट बताया गया। प्रत्यक्षदर्शी समीर ने उन्हें जानकारी दी थी, लेकिन तत्काल कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। वहीं आरोपी के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि मृतक शराबी प्रवृत्ति का था और घटना वाले दिन वह नशे में छत से गिरा था। उस समय मोहसिन मौके पर नहीं था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी का जमानत पत्र स्वीकार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed