फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Badalpur police arrested four accused in murder case of farmer in Greater Noida

बुलेट की तेज आवाज पर टोकने पर हत्या: ईंट से सिर कुचलकर किसान को उतारा था मौत के घाट, 12वीं पास हैं चारों आरोपी

Fri, 30 Jan 2026 06:24 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 30 Jan 2026 06:24 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में छोटी-सी बात पर गुस्सा आया और ईंट से सिर कुचलकर किसान की हत्या कर दी। मामला बादलपुर कोतवाली पुलिस का बताया जा रहा है। पुलिस ने क्रूर हत्या का पर्दाफाश करते हुए चार युवकों को दबोच लिया है।

विज्ञापन
Badalpur police arrested four accused in murder case of farmer in Greater Noida
चार आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बादलपुर कोतवाली पुलिस ने किसान की ईंट मारकर हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बुलेट के साइलेंसर से तेज आवाज निकलने का विरोध करने पर हत्या की थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपखेड़ी गाजियाबाद निवासी मनीष (20), गांव कुड़ीखेड़ा बादलपुर निवासी अमित (26), आकाश सिंह (26) व गढ़ी सिरोरा बागपत निवासी अभिषेक उर्फ सेकु (25) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का आधार कार्ड और घायल का टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपियों ने डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 17 जनवरी को वादी ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि उनके चाचा कृष्णपाल और गांव के ही सुन्दर खेतों में गेहूं की रखवाली के लिए गए थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने दोनों पर हमला कर दिया था। हमले में कृष्णपाल के सिर पर ईंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि सुन्दर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस संबंध में हत्या औ हत्या के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दो पुलिस टीमों और सीआरटी टीम का गठन किया गया था। टीमों ने क्षेत्र के लगभग 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही लोकल इंटेलिजेंस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। शुक्रवार को पुलिस ने राजतपुर अंडरपास के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने हत्या को रोड एक्सीडेंट देने का प्रयास किया था।

विज्ञापन

आरोप मनीष अपने साथियों अमित, आकाश और अभिषेक उर्फ सेकु के साथ घटना की शाम बम्बावड रोड पर शराब का सेवन कर रहा था। शराब पीने के बाद सभी गांव बम्बावड से गांव कुड़ीखेड़ा की ओर खड़ंजा मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी मनीष की बुलेट बाइक के साइलेंसर की तेज आवाज आने पर कृष्णपाल ने उसे टोका। यह बात मनीष को नागवार गुजरी और उसने कृष्णपाल को धमकी दी। बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई।

आरोप है कि मनीष ने गुस्से में कृष्णपाल के मुंह पर जोरदार प्रहार किया। जिससे वह खड़ंजे पर गिर पड़े। सिर ईंटों से टकराने के कारण कृष्णपाल अचेत हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। इसी दौरान आरोपी मनीष ने खड़ंजे से ईंट उखाड़कर सुन्दर के सिर पर पीछे से वार किया, जिससे वह भी अचेत होकर गिर पड़े। घटना के सफल अनावरण और त्वरित गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। घायल की हालत वर्तमान में खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

सबूत मिटाने की कोशिश, मोबाइल और आधार कार्ड ले गया था आरोपी
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोथ कुमार ने बताया कि घटना के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मनीष घायल सुन्दर का मोबाइल फोन तोड़कर अपने साथ ले गया। जबकि आरोपी अमित मृतक कृष्णपाल का आधार कार्ड घटनास्थल से उठाकर ले गया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपी मनीष के कब्जे से टूटा हुआ सैमसंग मोबाइल फोन और आरोपी अमित के पास से मृतक का आधार कार्ड बरामद किया है। एसीपी पवन कुमार ने बताया कि अमित के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2021 में उसके

खिलाफ थाना बादलपुर में बलवा, मारपीट, रंगदारी और धमकी से संबंधित धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं। चारों आरोपी 12वीं कक्षा पास है। आरोपी अमित नोएडा सेक्टर-5 में दूध की सप्लाई करता है। आरोपी मनीष ब्लू सफायर मॉल में काम करता है। अन्य आरोपी अलग-अलग जगहों पर निजी काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed