फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   B Tech student sucide after not getting job

नौकरी नहीं मिलने पर बीटेक छात्र ने दी जान

Sat, 05 Sep 2020 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
B Tech student sucide after not getting job
नौकरी नहीं मिलने पर बीटेक छात्र ने दी जान
विज्ञापन

नोएडा। कानपुर से आए बीटेक छात्र ने नौकरी नहीं मिलने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र, सेक्टर-70 में रहने वाले अपने भाई के साथ रह रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
फेज-3 कोतवाली पुलिस के अनुसार, देवमनपुर थाना घाटमपुर जिला कानपुर नगर निवासी अमन सचान (28) पुत्र शशि कुमार बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। कुछ दिन पहले नौकरी की तलाश में नोएडा में रहने वाले अपने भाई आकाश सचान के पास आया था। काफी प्रयास करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल पा रही थी। इस वजह से पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रह रहा था। शुक्रवार शाम को उसके भाई व भाभी किसी काम से बाजार गए थे। वापस लौटे तो देखा कि अमन का शव फंदे पर लटका था। पंखे में रस्सी डालकर फंदा बनाया गया था। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के अनुसार वैसे तो अमन के घर में किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी, लेकिन वह नौकरी नहीं मिलने से परेशान था। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

10 दिन में 15 लोगों ने की आत्महत्या
पुलिस के अनुसार जिले में पिछले 10 दिन में 15 से अधिक लोग आत्महत्या कर चुके हैं। जान देने वालों में अधिकतर युवा ही हैं। ज्यादातर मामलों में आत्महत्या का कारण नौकरी, उससे जुड़ा दबाव और आर्थिक हालात बताए गए हैं। कुछ मामलों में गृह क्लेश की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। कोरोना महामारी से लोग किसी न किसी रूप में प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे समय में परिवार और घर के नजदीकी सदस्यों का विशेष सहयोग मिले तो इस तरह की घटनाओं को कम किया जा सकता है।
लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed