{"_id":"68d2eb29c3d54e6a9600f4f4","slug":"azam-visited-sitapur-jail-twice-spent-four-years-and-one-month-there-na-news-c-102-1-slko1055-140955-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो बार सीतापुर जेल आए आजम, चार साल एक माह का समय बिताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो बार सीतापुर जेल आए आजम, चार साल एक माह का समय बिताया
Wed, 24 Sep 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। आजम खां वर्ष 2020 से लेकर 2025 तक दो बार सीतापुर कारागार में बंद हुए हैं। जेल के अंदर उन्होंने चार साल एक माह 27 दिन का समय बिताया है। पहली बार उन्होंने दो साल दो माह और 27 दिन का समय बिताया। दूसरी बार वह एक साल 11 महीने जेल में बंद रहे।
पहली बार गिरफ्तार होने के बाद 27 फरवरी 2020 को सबसे पहले आजम खां जिला कारागार लाए गए थे। उनके साथ पत्नी डॉ. तजीन फात्मा व छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम भी आए थे। पत्नी को दस माह बाद और अब्दुल्ला को जनवरी 2022 में जमानत मिल गई।
20 मई 2022 को आजम खां जेल से रिहा हो गए। 17 माह बाद फिर से 22 अक्तूबर 2023 को आजम खां जिला कारागार लाए गए। इस बार आजम खां को फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सजा सुनाई जा चुकी थी। इस बार उनके बेटे अब्दुल्ला और पत्नी तजीन फात्मा उनके साथ नहीं थीं। इसके बाद 23 सितंबर को उन्हें फिर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
जेल से निकलते ही बेटों के गले मिले आजम, पुराने अंदाज के साथ चेहरे पर दिखी मुस्कान
सीतापुर। काला चश्मा, काली सदरी पहने हुए आजम खां अपने उसी अंदाज में जेल से बाहर आए, जिस अंदाज में उनकी पहचान है। बड़े बेटे अदीब के साथ जेल के बाहर निकलते ही वह अपने छोटे बेटे अब्दुल्ला के गले मिले। अदीब ने पिता को कार की अगली सीट पर बिठाया। आजम के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। जेल गेट से निकलने के बाद उन्होंने कार के अंदर से ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
धक्कामुक्की में दरोगा की गिरी कैप
आजम खां के जेल से निकलते ही उनके समर्थक व अन्य लोगों की भीड़ कार की तरफ उमड़ी। धक्का मुक्की के कारण दरोगा नरेंद्र चौधरी की कैप गिर गई। हालांकि इसके बाद दरोगा सुरक्षा की जिम्मेदारी में लगे रहे। वह कार के सामने खड़े हो गए, जब तक भीड़ नहीं हटी तब तक वह भी नहीं हटे। इस बीच कई लोगों का चश्मा, घड़ी व अन्य सामान भी गिर गया। संवाद