Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ayurveda will not only protect against diseases but also against pollution.

Noida News: बीमारी ही नहीं, प्रदूषण से भी बचाव करेगा आयुर्वेद

Wed, 05 Nov 2025 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Ayurveda will not only protect against diseases but also against pollution.
-डॉ. आरपी पाराशर ने बताए सरल घरेलू उपाय, बिना खर्च सेहत को देंगे मजबूती
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी और आसपास के इलाकों में हवा का प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अस्थमा, सीओपीडी जैसी पुरानी बीमारियां और तेजी से फैल रही हैं। आयुर्वेद के पुराने और आसान तरीकों से इस जहरीली हवा से खुद को बचा सकते हैं। आयुर्वेद के मनोचिकित्सक व आयुर्वेद के विशेषज्ञ मुख्य चिकित्सक डॉ. आरपी पाराशर ने कुछ ऐसे सरल घरेलू उपाय बताए हैं, जो बिना ज्यादा खर्च के लोगों की सेहत को मजबूत बना देंगे।
डॉ. पाराशर ने बताया कि प्रदूषण मौजूदा समय की सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन आयुर्वेद घर बैठे ही बचाव का रास्ता देता है। ये उपाय नाक, फेफड़ों और पूरे शरीर को साफ रखते हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। बस थोड़ी सी सावधानी बरतें तो प्रदूषण का जहर बाहर ही रह जाएगा। उन्होंने सलाह दी है कि घर से बाहर जाने से पहले नाक के अंदर थोड़ा तेल लगाएं। ये तेल प्रदूषण के छोटे-छोटे कणों को नाक में ही चिपका लेता है और वे सांस के रास्ते फेफड़ों तक नहीं पहुंचते। इसके लिए अणु तेल सबसे अच्छा है, लेकिन अगर घर में सरसों या नारियल का तेल हो तो वो भी काम करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ये छोटा सा उपाय सांस की नलियों को साफ रखता है और सर्दी-खांसी जैसी परेशानियों से बचाता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये बहुत फायदेमंद है। वहीं, अगर प्रदूषण के कण नाक या सांस में घुस भी जाएं तो घबराएं नहीं। आयुर्वेद में जलनेति नाम की एक आसान योग क्रिया है। इसमें एक साफ लोटे में गुनगुना नमक वाला पानी भरें और नाक से डालकर दूसरी नाक से निकाल लें। इससे नाक के अंदर की गंदगी साफ हो जाती है। ये प्रक्रिया रोज सुबह करें तो श्वसन तंत्र दुरुस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed