फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ayurved company's plot allotment canceled for not depositing 13 crore dues

13 करोड़ बकाया जमा नहीं करने पर आयुर्वेद कंपनी का प्लॉट आवंटन निरस्त

Sat, 28 May 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ayurved company's plot allotment canceled for not depositing 13 crore dues
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण ने प्रीमियम धनराशि के 13 करोड़ रुपये बकाया जमा न करने पर आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी एमजी कैप्सूल का आवंटन निरस्त कर दिया है। कंपनी को सेक्टर ईकोटेक-1 एक्सटेंशन-1 में 30807 वर्गमीटर जमीन पर प्लॉट संख्या-08 आवंटित किया गया था। प्राधिकरण ने कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन कंपनी ने बकाया जमा नहीं किया। इस कारण यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, एमजी कैप्सूल प्राइवेट लिमिटेड ने ग्रेनो में प्लॉट के लिए आवेदन किया था। प्राधिकरण ने कंपनी को जनवरी 2019 में सेक्टर ईकोटेक वन एक्सटेंशन वन में (प्लॉट संख्या -08) 30807 वर्गमीटर जमीन आवंटित कर दी। प्राधिकरण ने कंपनी को लीजडीड कराने के लिए चेकलिस्ट भी जारी कर दी। इसके बाद कंपनी की तरफ से समय पर प्रीमियम का भुगतान नहीं किया गया, जिस पर प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया, लेकिन ने भुगतान नहीं किया। प्राधिकरण ने दोबारा नोटिस जारी कर बकाया जमा करने के लिए 15 दिन का समय और दिया।
विज्ञापन

कंपनी ने सिर्फ 1.50 करोड़ रुपये जमा कराते हुए शेष धनराशि दो से तीन माह में जमा करने का समय मांगा, जिस पर प्राधिकरण ने बकाया प्रीमियम धनराशि को तीन किस्तों में भुगतान की अनुमति दे दी, लेकिन कंपनी पहली ही किस्त का पूरा भुगतान नहीं कर सकी। 15 अप्रैल तक कंपनी पर प्रीमियम की धनराशि 11.30 करोड़ और लीज डीड विलंब शुल्क के रूप में 1.69 करोड़ रुपये बकाया हो गया। इस कारण प्राधिकरण ने आवंटन निरस्त कर दिया। प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्र ने बताया कि कई बार अवसर देने के बावजूद बकाया धनराशि जमा न करने पर प्राधिकरण ने कंपनी का आवंटन निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed