फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Awareness will stop suicidal tendencies

Noida News: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस जागरूकता से रुकेगी आत्महत्या की प्रवृत्ति

Tue, 09 Sep 2025 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Awareness will stop suicidal tendencies
नोएडा। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर हेडस्पेस हीलिंग नोएडा व क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिवस की पूर्व संध्या पर संस्थान की संस्थापक डॉ. जया सुकुल ने बताया कि निराशा, लाचारी और मूल्यहीनता जैसी तीन स्थितियां मिलकर आत्महत्या की प्रवृत्ति को जन्म देती हैं। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि जिन लोगों के मन में आत्महत्या के विचार आते हैं, उनके कारणों को नकारा न जाए बल्कि समझने की कोशिश की जाए। उन्हें यह एहसास दिलाना जरूरी है कि उनके जीवन का भी महत्व और मूल्य है। साथ ही डॉ. सुकुल ने कहा कि जिन व्यक्तियों में सुसाइडल थॉट्स आते हैं, उन्हें प्रोफेशनल हेल्प दिलाना बेहद जरूरी है। उन्हें साइकोलॉजिस्ट या विशेषज्ञ के पास ले जाना चाहिए। बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए, ताकि वे अपनी बात खुलकर साझा कर सकें। ओपीडी में हर महीने लगभग 30-35 मरीज ऐसे आते हैं, जिनके मन में आत्महत्या करने के विचार आते हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed