फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   aviral clear uppcs in first attempt

पहले ही प्रयास में यूपीपीसीएस में हासिल की सफलता मिली 20 वी रैंक

Sat, 12 Sep 2020 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
aviral clear uppcs in first attempt
बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में अविरल का यूपीपीसीएस में चयन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा/ जेवर। एनटीपीसी सोसाइटी निवासी अविरल मुद्गल का बिना किसी कोचिंग के पहले ही प्रयास में यूपीपीसीएस में चयन हुआ है। सहायक आयुक्त वाणिज्यिक कर वर्ग में उन्हें 20वीं रैंक मिली है। अविरल के पिता सुनील दत्त मुद्गल जेवर में खंड शिक्षा अधिकारी हैं। अविरल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। मूलरूप से मेरठ निवासी अविरल की शुरुआती पढ़ाई हरियाणा के पलवल से हुई थी। दसवीं में उन्होंने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। बारहवीं की पढ़ाई फरीदाबाद से कर 97 प्रतिशत अंक हासिल किए। 10वीं और 12वीं की पढ़ाई उन्होंने सीबीएसई बोर्ड से की है। अविरल ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली से 85 प्रतिशत अंकों के साथ बीटेक किया था। वर्ष 2018 में यूपीपीसीएस की परीक्षा दी। प्री, मेंस के बाद बीते 25 अगस्त को साक्षात्कार हुआ। पिता ने बताया कि बेटे की सफलता में पत्नी अर्चना का बड़ा सहयोग है। उन्होंने एमए बीएड होते हुए भी नौकरी नहीं की और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग किया। वहीं, अविरल की बड़ी बहन भी बीएससी ऑनर्स के बाद एमएनसी में जॉब कर रही हैं। अविरल ने बताया कि बीटेक करने के बाद कई कंपनियों से ऑफर आए, लेकिन उनकी मंजिल कुछ और ही थी। इसके अलावा उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में भी प्रयास किया था, लेकिन प्वाइंट 64 नंबर से चूक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed