{"_id":"6a368d38a997c5f8790ea0f0","slug":"auto-rickshaws-congregate-at-most-roundabouts-in-greater-noida-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97951-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेटर नोएडा में अधिकांश रोटरी पर ऑटो का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेटर नोएडा में अधिकांश रोटरी पर ऑटो का जमावड़ा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में अधिकांश रोटरी पर ऑटो का जमावड़ा
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहर के अधिकांश प्रमुख रोटरी पर ऑटो रिक्शा के जमावड़े से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मार्गों पर ई-बसों के सुचारु संचालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
शहर के परी चौक, सूरजपुर टी-पॉइंट, अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट, जगत फार्म, एलजी गोल चक्कर, डेल्टा-1, पी-3, तिलपता समेत एक दर्जन से अधिक ऐसे प्रमुख गोल चक्कर हैं, जहां वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण इन स्थानों पर देर रात तक जाम की स्थिति बनी रहती है। सूरजपुर टी-पॉइंट, परी चौक, जगत फार्म और पी-3 गोलचक्कर जैसे स्थानों पर विभिन्न दिशाओं में जाने वाली सवारियों को लेने के लिए ऑटो की लंबी कतारें लगी रहती हैं। विशेष रूप से सूरजपुर और परी चौक पर ऑटो का सबसे अधिक जमावड़ा देखा जाता है, जिससे अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य आलोक सिंह ने कहा कि कई चालक नियमों की अनदेखी करते हैं और इन्हें नियंत्रित करने के लिए आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों द्वारा कई बार मांग भी उठाई जा चुकी है। वहीं फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर का कहना है कि ऑटो रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने के लिए उनके निर्धारित स्टैंड और पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्राधिकरण अधिकारियों से भी बातचीत की जाएगी।