फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Auto driver kills self at cremation ground body found near Lord Shiva statue

'मां, भगवान मुझे बुला रहे हैं': शिव मूर्ति के सामने युवक ने चाकू से काटी हाथ और गले की नस, तड़प-तड़पकर गई जान

Tue, 10 Feb 2026 06:44 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 10 Feb 2026 06:44 PM IST
सार

राहुल (30) साकीपुर गांव में किराये के मकान में मां के साथ रहता था। युवक का बुलंदशहर निवासी एक महिला से 2018 में विवाह हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद पत्नी अलग रह रही थी। करीब आठ साल से पत्नी पारिवारिक कारण से अलग बुलंदशहर में रह रही है। उसने युवक पर केस भी कर रखा है। 

विज्ञापन
Auto driver kills self at cremation ground body found near Lord Shiva statue
राहुल ने गले और हाथ की नस काटकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के ग्रेटर नोएडा सेक्टर डेल्टा-2 श्मशान घाट में भगवान शंकर जी की प्रतिमा के पास सोमवार एक ऑटो चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची सूरजपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि ऑटो चालक ने सब्जी काटने वाले चाकू से हाथ और गले की नस काटकर जान दी है। युवक की पेंट की जेब से गांजा मिला है। युवक पत्नी के अलग रहने के साथ तीन दिन पहले ऑटो छीने जाने की बात से परेशान था। परिजन ने मामले में कोई शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन

आठ से पत्नी रह रही थी अलग
जानकारी के अनुसार राहुल (30) साकीपुर गांव में किराये के मकान में मां के साथ रहता था। युवक का बुलंदशहर निवासी एक महिला से 2018 में विवाह हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद पत्नी अलग रह रही थी। करीब आठ साल से पत्नी पारिवारिक कारण से अलग बुलंदशहर में रह रही है। उसने युवक पर केस भी कर रखा है। युवक शराब और गांजे की लत का आदि था। शादी के बाद पत्नी के अलग रहने से वह परेशान था। तीन दिन पूर्व उसकी मां ने काम नहीं करने पर किसी दूसरे युवक को टेंपो चलाने के लिए दे दिया था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में आ गया था। मां से कहता था कि भगवान उसे बुला रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गले पर था कट का निशान, हाथ पर लगा था खून
सोमवार को घर नहीं आने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि डेल्टा-2 श्मशान घाट में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई। युवक का शव श्मशान घाट में स्थित शंकर जी की मूर्ति के पास मिला। मौके पर शव की स्थिति देखने पर मृतक के गले पर कटा हुआ निशान पाया गया। जबकि उसके हाथों पर खून लगा हुआ था। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। घटना स्थल के पास सब्जी काटने का चाकू बरामद हुआ है।

विज्ञापन

पारिवारिक समस्याओं के कारण भी काफी तनाव में था
पुलिस को मृतक के परिजनों से जानकारी मिली कि राहुल पिछले कुछ समय से पारिवारिक समस्याओं के कारण काफी तनाव में था। घटना के वक्त उसके पास फोन नहीं था। पत्नी के अलग रहने से युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इन्हीं तथ्यों के आधार पर पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि मृतक ने स्वयं अपने गले और हाथ की नस काटकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस का बयान
वहीं एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक की जेब से गांजा मिला है। पत्नी अलग बुलंदशहर में रहती है। घटना से स्थल के पास चाकू भी मिला है। परिजन ने मामले में कोई शिकायत नहीं की है।

इस साल संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव
- 12 जनवरी 2026: सेक्टर बीटा 2 में संदिग्ध परिस्थितियों में कॉल सेंटर में काम करने वाली एक युवती का शव कार के नीचे मिला था। बीटा 2 कोतवाली पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए सनकी आशिक को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
- 29 जनवरी 2026: सादुल्लापुर गांव में एक घर पति और पत्नी के शव मिले थे। दंपति के तीन बच्चे भी घर में बेहोशी या गंभीर हालत में पाए गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इस मामले में परिजन ने कोई शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed