{"_id":"618eadeb7b42f170845491fd","slug":"authority-will-develop-tourist-places-around-smog-tower-noida-news-noi615469742","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मॉग टावर के आसपास पर्यटन स्थल विकसित करेगा प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मॉग टावर के आसपास पर्यटन स्थल विकसित करेगा प्राधिकरण
विज्ञापन
डीएनडी फ्लाईवे पर लगा स्मॉग टावर। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए डीएनडी फ्लाईवे की ग्रीन बेल्ट में लगे एयर पॉल्यूशन कंट्रोल टावर के आसपास की जमीन पर प्राधिकरण पर्यटन स्थल की तर्ज पर हरियाली विकसित करेगा। अधिकारियों का मानना है कि अपनी तरह का यह पहला स्मॉग टावर है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आएंगे। ऐसे में इसके आसपास की पूरी जमीन पर फल-फूल वाले सुंदर पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। जगह-जगह मिट्टी का भराव कर टापू का रूप दिया जाएगा। यहां बच्चों के मनोरंजन के साधनों का इंतजाम भी किया जा सकता है।
प्राधिकरण के मुख्य महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी के निर्देश पर प्रदेश का पहला स्मॉग टावर लगाने का काम पूरा हो गया है। जल्द ही यह काम करना शुरू कर देगा। 15 या 16 नवंबर को इसका विधिवत शुभारंभ किया जा सकता है। पिछले दिनों इस स्मॉग टावर की मेकेनिकल जांच भी पूरी कर ली गई थी। अधिकारियों को उम्मीद है कि टावर शुरू होने से करीब एक वर्ग किलोमीटर के दायरे में प्रदूषण से निजात मिलेगी।
20 मीटर ऊंचा है टावर
भारत सरकार की कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने खुद के खर्चे पर प्राधिकरण की अनुमति से फिल्म सिटी सेक्टर-16 के निकट डीएनडी पर ग्रीन बेल्ट में 400 वर्गमीटर क्षेत्र में 20 मीटर ऊंचा और 4.5 मीटर व्यास वाला यह टावर लगाया है। इसके संचालन में प्रति वर्ष वास्तविक व्यय का 50 प्रतिशत भाग प्राधिकरण उठाएगा। हालांकि, प्राधिकरण अधिकतम 18.50 लाख रुपये खर्च करेगा। बीएचईएल की ओर से इस टावर की स्थापना और संचालन में किसी भी वृक्ष को कोई क्षति नहीं पहुंचाई गई है।