फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority will build a pump house to deal with waterlogging in Sector-168

Noida News: सेक्टर-168 में जलभराव से निपटने को पंप हाउस बनाएगा प्राधिकरण

Thu, 04 Sep 2025 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Authority will build a pump house to deal with waterlogging in Sector-168
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-168 के निरीक्षण के दौरान पंप हाउस का निर्माण कराने को कहा ताकि जलभराव से राहत मिल सके। दरअसल, यमुना का जलस्तर बढ़ने पर स्लूस गेट बंद होने के कारण जलभराव हो जाता है। सेक्टर-146 और 147 के समीप हिंडन नदी पर निर्माणाधीन पुल और उसके पहुंच मार्ग के निरीक्षण के दौरान सीईओ ने पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यूपी राज्य सेतु निगम लिमिटेड से तालमेल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सेक्टर-135 के निकट यू-टर्न पर यातायात को ध्यान में रखते हुए कंक्रीट से मरम्मत के निर्देश दिए गए। सीईओ के साथ डीजीएम विजय रावल एवं वर्क सर्किल 9 व 10 की समस्त टीम उपस्थित रही। निरीक्षण के दौरान सेक्टर-93ए और सेक्टर-135 पंचशील अंडरपास के निकट दुर्गंध के बाबत जल और सीवर विभाग को कारणों का पता लगाते हुए उसको जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए। सीईओ ने सेक्टर-93ए के पास एक्सप्रेसवे पर पहुंच मार्ग को चौड़ा करने को कहा। सेक्टर-164 के निरीक्षण के दौरान सड़क के कुछ कार्य लंबित पाए गए। सेक्टर-166/163 के रोड के प्लान को दोबारा प्लान करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed