{"_id":"6477a1139ce6e211140f4cce","slug":"authority-removed-illegal-encroachment-from-land-worth-300-crores-noida-news-c-1-gnd1002-585128-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 300 करोड़ की जमीन से प्राधिकरण ने हटाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 300 करोड़ की जमीन से प्राधिकरण ने हटाया अवैध कब्जा
विज्ञापन
300 करोड़ की जमीन से प्राधिकरण ने हटाया अवैध कब्जा
- सेक्टर-18 में डीएलएफ मॉल के पास की जमीन पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को सेक्टर-18 डीएलएफ मॉल के पास 300 करोड़ की जमीन से अवैध कब्जा हटाया। इस जमीन पर करीब 40 वर्ष से कब्जा था। वाणिज्यिक जमीन होने की वजह से इसकी कीमत खासी ज्यादा है। डीएलएफ मॉल के पास कुछ किसानों ने 7130 वर्गमीटर जमीन पर दावा करते हुए कब्जे में ले लिया था। यह किसान काफी वर्षों से इस पर अपना दावा कर रहे थे। प्राधिकरण के खिलाफ वह हाईकोर्ट भी गए थे। इसके बाद प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों ने विधि विभाग से राय लेकर इस जमीन से कब्जा हटाने का फैसला किया।
बुधवार को वर्क सर्किल-2 और अन्य विभागों की टीम पुलिस बल के साथ कब्जा हटाने पहुंची। यहां मौके पर किसानों ने इनका विरोध किया। उन्होंने मामला कोर्ट में होने का हवाला दिया। हालांकि प्राधिकरण के अधिकारियों ने उनको समझा बुझाकर उनको शांत किया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने वहां बनी सात पक्की दुकानें और नर्सरी ध्वस्त कर दीं। कार्रवाई से पहले वहां मौजूद लोगों ने अपने सामान बाहर निकाल लिया। दुकानों में कैंटिन चलाने की बात कही गई।
नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल ने बताया कि बीते 40 वर्षों से इस पर अवैध कब्जा था। कई बार नोटिस देकर कब्जा हटाने को कहा गया। बाद में यह लोग हाईकोर्ट चले गए। वहां से इनको निराशा हाथ लगी। फिर प्राधिकरण ने इस पर राय मशविरा करने के बाद इसे तोड़ने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि जमीन के चारों ओर तारों से फेंसिंग कराई जाएगी। वहीं अगर इस पर किसी ने कब्जा करने की कोशिश की तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।