{"_id":"644eae7fc055fadad8095b66","slug":"attempt-to-sell-the-land-of-maharishi-ashram-by-forgery-noida-news-c-1-noi1096-483020-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महर्षि आश्रम की जमीन को फर्जीवाड़ा कर बेचने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महर्षि आश्रम की जमीन को फर्जीवाड़ा कर बेचने का प्रयास
विज्ञापन
महर्षि आश्रम की जमीन को फर्जीवाड़ा कर बेचने का प्रयास
- कोतवाली सेक्टर-39 में पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सलारपुर-भंगेल स्थित महर्षि आश्रम की जमीन को फर्जीवाड़ा कर बेचने के प्रयास के मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि जमीन के फर्जी कागज बनाकर कुछ लोग इसे बेचने की फिराक में थे। मामले की जांच की जा रही है।
महर्षि महेश योगी के निर्देशन में 1963 में शुरू हुए स्प्रीचुअल री जेनरेशन मूवमेंट फाउंडेशन ऑफ इंडिया की सोसाइटी का नोएडा के सलारपुर-भंगेल में प्रशासनिक कार्यालय है। सोसाइटी के अधिकारी श्रीकांत ने पुलिस से शिकायत की है कि हमारी संस्था पूरे देश में ध्यान योग का प्रचार प्रसार करती है। इसकी जमीन को कुछ लोगों ने अवैध दस्तावेजों के दम पर अपना बताकर बेचने का प्रयास किया है। मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने जीआर चंद्र मोहन, शिव कुमार, अभिषेक वर्मा, वीके बलराज व मनोज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि इन लोगों ने सोसाइटी की देश के कई शहरों की जमीन को भी बेचने का प्रयास किया और कुछ जमीन बेच भी दी। इस मामले में छत्तीसगढ़ में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।