फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attempt to kill woman by stoning , absconded after attack

पत्थर से वारकर महिला की हत्या की कोशिश, मृत समझकर फरार

Sun, 17 Oct 2021 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kill woman by stoning , absconded after attack
दादरी। नगर के बाईपास पर महिला के सिर और चेहरे पर पत्थरों से वार कर हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला को मृत समझकर आरोपी फरार हो गया। राहगीरों ने बेहोशी की हालत में पड़ी महिला का वीडियो बना दिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को दिए बयान में महिला ने पति पर हमला करने का आरोप लगाया है। महिला की पहचान मूलरूप से कासगंज निवासी पूजा के रूप में हुई है। हालत बिगड़ने पर दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से अलीगढ़ निवासी संजय कुमार छपरौला के पास साईं लोक कॉलोनी में रहता है। करीब डेढ़ साल पहले संजय दिल्ली में ऑटो चलाता था। वहीं उसकी मुलाकात पूजा से हुई। प्रेम विवाह करने के बाद दोनों साईं लोक कॉलोनी में किराये का मकान लेकर रहने लगे। कुछ समय पहले दोनों में आपसी विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। आरोप है कि शनिवार शाम संजय बाइक लेकर पूजा के पास पहुंचा। अलीगढ़ चलने के लिए पूजा को मना लिया। रास्ते में दोनों में विवाद हो गया। दादरी नगर बाईपास पर संजय ने बाइक रोकर सड़क के किनारे पर पड़े ईंट पत्थरों से पूजा पर हमला बोल दिया। पूजा बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। उसे मृत समझ संजय फरार हो गया। आसपास के लोगों ने बेहोशी की हालत में पड़ी महिला का विडियो बनाकर वायरल कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बादलपुर कोतवाली पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप
पुलिस को दिए बयान में महिला ने पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं पूजा के पिता राजेंद्र सिंह का आरोप है कि संजय ने तीन दिन पहले उन्हें फोन कर पूजा के पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन लेकर घर से चले जाने की झूठी सूचना दी थी। उन्होेंने संजय पर पूजा की हत्या करने के की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed