फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attempt to cut ATM from gas cutter in Sadarpur

सदरपुर में गैस कटर से एटीएम काटने का प्रयास

Fri, 25 Sep 2020 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Attempt to cut ATM from gas cutter in Sadarpur
सदरपुर में गैस कटर से एटीएम काटने का प्रयास
विज्ञापन

नोएडा। सदरपुर के खजूर कॉलोनी में कार सवार बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। बृहस्पतिवार तड़के इस घटना के दौरान एटीएम में लगा सायरन नहीं बजा। गश्त पर निकली पुलिसकर्मियों की नजर जब एटीएम पर पड़ी तो घटना की जानकारी हुई। इस पर सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-45 सदरपुर स्थित खजूर कॉलोनी की फतेह सिंह मार्केट में एक्सिस बैंक का एटीएम बूथ है। बृहस्पतिवार तड़के करीब 3 बजे के आसपास दो बदमाश बूथ में घुसे और गैस कटर से मशीन काटने का प्रयास करने लगे, लेकिन सफल नहीं हुए। गुस्से बदमाश मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी दौरान गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर बदमाश भाग निकले। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर रखा था। इससे बदमाश कैमरे में कैद नहीं हो सके। पुलिस ने आशंका जताई है कि मेवाती गिरोह के बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया है। इससे पहले भी इस गिरोह के बदमाशों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई एटीएम को काटने का प्रयास किया है। वहीं, एटीएम की देखरेख करने वाली कंपनी हिताची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी धीरेंद्र यादव की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस की जांच-पड़ताल में पता चला कि बदमाश कार में सवार होकर आए थे। सीसीटीवी कैमरों में दो बदमाश बूथ में घुसते हुए दिख रहे हैं, लेकिन कैमरों पर स्प्रे डाले जाने की वजह से उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। इसलिए पुलिस विशेषज्ञ की मदद ले रही है। एटीएम बूथ के आसपास लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदात
जनपद में एटीएम काटने और प्रयास की कई वारदात पहले भी हो चुकी हैं। बीते महीने ही सेक्टर-53 में बदमाश एटीएम काट कर ले गए थे। उसी रात मामूरा में भी एटीएम काटने का प्रयास किया गया था। इससे पहले जून 2020 में सेक्टर-80 में धनलक्ष्मी बैंक का एटीएम लेकर जा रहे बदमाशों को कोतवाली फेज-टू पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। वहीं, याकूबपुर में एक्सिस बैंक का एटीएम चोरी करने का प्रयास किया गया था। मई 2020 में मामूरा के एटीएम बूथ के अंदर से मशीन तोड़ने का प्रयास का मामला सामने आया था। मई 2020 में गौड़ सिटी के फोर्थ एवेन्यू में एटीएम तोड़ने के प्रयास में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। दिसंबर 2019 में दादरी रेलवे रोड स्थित ओरिएंटल बैंक के मशीन को कुल्हाड़ी से काटने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed