फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attack on woman over pity issue

महिला पर डंडे, कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

Wed, 18 Mar 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Attack on woman over pity issue
तावडू। सैनिक की पत्नी पर डंडे व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल महिला को उपचार के लिए आर्मी के बेस अस्पताल दिल्ली कैंट में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 6 नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित सबाना पत्नी अजहरुद्दीन निवासी गांव सबरस ने बताया कि उसका पति भारतीय सेना में नौकरी करता है और वह अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है। पीड़ित महिला ने बताया कि 15 मार्च के दिन करीब 1 बजे उनका लड़का घर के पास खेल रहा था। गेंद उछलकर पड़ोसी नसरुद्दीन के घर में चली गई। जब गेंद को वापस मांगा गया तो आरोपी ने उसे वापस नहीं दिया और अपशब्द कहते हुए झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपने घर आ गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि इसके कुछ देर बाद आरोपी नसरुद्दीन अपने परिजनों के साथ उसके घर पर आया और उन्होंने कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावरों पर घर में रखे मोबाइल और अन्य सामान को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर आरोपी नसरुद्दीन, जाहिदा, शनबाज, शौहब अख्तर, शाहना व रूखशार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed