{"_id":"5fcd195d8ebc3ecf8f37bfc7","slug":"attack-on-police-for-taking-action-on-illegal-mining-information-mewat-news-noi552489685","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करने गई पुलिस पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करने गई पुलिस पर हमला
विज्ञापन

नगीना। अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करने गई पुलिस पर हमला किया गया। पुलिस कर्मियों ने भाग कर किसी तरह जान बचाई। आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारी और उसे काफी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम गश्त कर रही पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है। ट्रैक्टर- ट्रॉली में पत्थर भरकर ले जाए जा रहे हैं। मांडीखेड़ा के पास पुलिस ने ट्रैक्टर- ट्रॉली को रोकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी नहीं रुके। पुलिस ने पीछा किया गया तो आरोपियों ने ट्रैक्टर- ट्रॉली नगीना के एक घर में रख दी और फरार हो गए। मौके पर पुलिस कर्मी अनिल, राजेंद्र, मुरसलीम पहुंचे तो उन पर संबंधित परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। जान बचा कर पुलिस कर्मी भागे। थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पार्टी पर हमला आदि में नगीना के सहीद, राशिद, परवेज, शमीम, साकिब, तोफीक, रशीद, रूकमीना, जन्नती, रूकसार व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।