{"_id":"66eeef62d7cf22f464024886","slug":"atishi-became-the-youngest-cm-noida-news-c-340-1-del1011-62170-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आतिशी बनीं सबसे कम उम्र की सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आतिशी बनीं सबसे कम उम्र की सीएम
विज्ञापन
तीसरी महिला मुख्यमंत्री की कैबिनेट में सबसे ज्यादा 50 साल के कैलाश, बाकी मंत्री छोटे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री आतिशी सबसे कम उम्र की सीएम हैं। 43 साल की आतिशी दिल्ली सरकार की युवा कैबिनेट में भी सबसे कम उम्र की हैं। तीसरी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने वाली आतिशी की सबसे वरिष्ठ सहयोगी कैलाश गहलोत की उम्र 50 साल है। उम्र में गहलोत से छोटे गोपाल राय और मुकेश अहलावत हैं। इनकी उम्र 49 साल की है, जबकि सौरभ भारद्वाज 45 व इमरान हुसैन 43 साल के हैं। इमरान मुख्यमंत्री से दो महीने बड़े हैं।
भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने 46 साल की उम्र में 1998 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके बाद कांग्रेस की शीला दीक्षित करीब 60 साल की उम्र में मुख्यमंत्री बनीं। शीला 1998 से 2013 तक इस पद पर रहीं। उनके बाद केजरीवाल पहली बार 28 दिसंबर 2013 को मुख्यमंत्री बने। उस समय उनकी उम्र करीब 45 साल थी। केजरीवाल अपने समय के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री थे। 1993 में विधानसभा के गठन के बाद मदनलाल खुराना मुख्यमंत्री बने थे। उस समय उनकी उम्र 62 साल थी। इनके बाद साहिब सिंह वर्मा 1996 में मुख्यमंत्री बने थे। उस समय उनकी उम्र 58 साल थी।