फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Athletes from the district hoisted the flag in the State Para Athletics Championship

Noida News: राज्य पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के एथलीटों ने लहराया परचम

Mon, 22 Dec 2025 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Athletes from the district hoisted the flag in the State Para Athletics Championship
- बरेली में आयोजित प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण समेत 20 पदक जीते
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के 10 पैरा एथलीटों ने बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स और पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 11 स्वर्ण समेत 20 पदक हासिल किए हैं।
जिले के साहिल ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। करण राणा ने जेवलिन थ्रो व डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक और शॉर्ट पुट में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं गजेंद्र पाल और आदेश भाटी ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण जीता। जबकि अमित कुमार ने जेवलिन थ्रो में रजत व शॉर्ट पुट में कांस्य जीतने में कामयाब रहे। इसी तरह आशीष ने डिस्कस थ्रो व शॉर्ट पुट में रजत पदक, मीना ने शॉर्ट पुट, डिस्कस थ्रो व जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ज्योति भाटी ने शॉर्ट पुट में स्वर्ण, जेवलिन में रजत पदक, लक्ष्मी ने शॉर्ट पुट में रजत, डिस्कस थ्रो व जेवलिन थ्रो में कांस्य, जेवलिन थ्रो में रोहित ने स्वर्ण पदक और पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में गौरव ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

जिला पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव जसवंत सिंह का कहना है कि प्रतियोगिता में जिले की टीम ने ओवरऑल दूसरा स्थान प्राप्त किया। पहला स्थान पर मेरठ व तीसरे स्थान पर गाजियाबाद की टीम रही। सभी खिलाड़ियों का चयन सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रथम जिला स्तरीय पैरा एथलेटिक्स व पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ था। प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी डॉ. परवेज अली, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा ने एथलीटों को राज्य स्तर पर पदक जीतने पर बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि एथलीटों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed