फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Atal Shramik Kisan Canteen becomes an example of self-reliance for women

Noida News: महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी अटल श्रमिक किसान कैंटीन

Sun, 26 Oct 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 26 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Atal Shramik Kisan Canteen becomes an example of self-reliance for women
नारायणगढ़ की अनाज मंडी में अटल श्रमिक किसान कैंटीन में भोजन करते किसान व श्रमिक। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। सेल्फ हेल्प ग्रुप की छह महिलाएं अटल श्रमिक किसान कैंटीन में स्वादिष्ट भोजन तैयार कर रही हैं जोकि किसानों सहित आढ़तियों को भी भा रहा है। कैंटीन की बिक्री 200 से 600 कूपन तक पहुंच चुकी है। कैंटीन में कार्यरत मुनिया कश्यप (बरौली) ने बताया कि उनके साथ रानी देवी (पंजलासा), सीमा देवी (पंजलासा), पूजा देवी (नबीपुर), कमलेश देवी और मिथलेश देवी सहयोग कर रही हैं। उन्हें पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, घेल कलां और इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट भम्बोली, जिला यमुनानगर से खाना बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त है।


मात्र 10 रुपये में शुद्ध व स्वादिष्ट भोजन
सरकार की पहल पर अनाज मंडी में अटल श्रमिक किसान कैंटीन हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल के सहयोग से चलाई जा रही है। इस कैंटीन का 18 मार्च 2025 को पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी द्वारा उद्घाटन किया गया था। सिर्फ 10 रुपये में शुद्ध व स्वादिष्ट भोजन कैंटीन में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक उपलब्ध कराया जाता है और यहां किसानों, मजदूरों, आढ़तियों व अन्य लोग स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाते हैं। कैंटीन में सीजन के दौरान 500 से 600 कूपन प्रतिदिन तक की बिक्री होती है, जबकि ऑफ-सीजन में लगभग 250 कूपन बिकते हैं। सरकार की ओर से प्रति थाली 15 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed