{"_id":"689231639234c9a7220843da","slug":"aslah-babu-knows-location-of-dm-removed-from-post-noida-news-c-23-1-lko1064-70744-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: असलहा बाबू ने जानी डीएम की लोकेशन, पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: असलहा बाबू ने जानी डीएम की लोकेशन, पद से हटाया
विज्ञापन
नौ साल से इस पद पर तैनात थे अरविंद कुमार, नहीं मिली नई जिम्मेदारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन के असलहा बाबू को जिलाधिकारी की लोकेशन का पता लगाना महंगा पड़ गया। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने असलहा बाबू अरविंद कुमार को पद से हटा दिया है। उन्हें नई जिम्मेदारी अभी नहीं मिली है। वे नौ साल से एक ही पद पर तैनात थे। अब सतेंद्र कुमार को असलहा बाबू बनाया गया है।
बताया जा रहा है कि अरविंद ने जिलाधिकारी मेधा रूपम के चालक को फोन कर बार-बार उनकी लोकेशन पूछी। एक बार जब असहला बाबू का फोन आया तो चालक जिलाधिकारी के साथ था। इस बारे में जिलाधिकारी को पता चल गया। उन्होंने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन और गंभीर अनुशासनहीनता माना। इसके बाद अरविंद को पद से हटा दिया गया। हालांकि, अफसर इस संबंध में कुछ बोल नहीं रहे हैं।