फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Asked for 20 lakhs by sending a false video of his kidnapping to his mother

मां को अपने अपहरण का झूठा वीडियो भेजकर मांगे 20 लाख

Thu, 13 Jan 2022 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Asked for 20 lakhs by sending a false video of his kidnapping to his mother
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने फिरौती के लिए खुद के ही अपहरण की झूठी कहानी रचने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान बिहार के चंपारण निवासी मेहताब हाश्मी (20) के रूप में हुई है। जुए में रकम हारने के बाद आरोपी ने अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रचकर परिवार से 20 लाख की डिमांड की। परिवार को यकीन दिलाने के लिए मां के पास खुद का रोते हुए वीडियो बनाकर व्हाट्स एप किया। वीडियो में मां से रुपये देकर छुड़ाने की गुहार भी लगाई। लेकिन पुलिस ने साजिश से पर्दा उठा दिया। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 8 जनवरी को चंपारण निवासी मोहम्मद अजीजुल हक राजेंद्र नगर थाने पहुंचे और उन्होंने फिरौती के लिए बेटे के अगवा होने की शिकायत दी। पीड़ित ने बताया कि वह केरल में एक मस्जिद में सुरक्षा गार्ड हैं। उनका बेटा मेहताब 12वीं पास करने के बाद दिल्ली आ गया था। यहां वह ग्रेजुएशन करने के अलावा सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि उनके बेटे ने खुद के वजीराबाद में रहने और राजेंद्र नगर के संस्थान में कोचिंग की बात की थी। अब 6 जनवरी को मेहताब की मां के मोबाइल पर एक वीडियो आया, जिसमें वह रोता हुआ रुपये देने की बात कर रहा है। मेहताब के ही नंबर से आरोपियों ने मैसेज कर बताया कि उन्होंने उसका अपहरण कर लिया गया है। यदि 20 लाख रुपये नहीं दिए गए तो मेहताब को मार दिया जाएगा। परिवार से रुपयों की डिमांड की गई। अजीजुल रुपये देने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

बातचीत के बाद सौदा 10 लाख में तय हो गया। रुपये देने की बात कर अजीजुल दिल्ली आ गए और उन्होंने पुलिस से शिकायत दी। अजीजुल को न तो बेटे के रहने वाले कमरे का पता नहीं था और न ही उस संस्थान का पता था जहां से वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच की तो पता चला कि मेहताब की लोकेशन वजीराबाद इलाके की है। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने खुद के झूठे अपहरण की कहानी बताई। मेहताब ने बताया कि उसे ऑन लाइन सट्टा खेलने की आदात लग गई थी। जुए में मोटी रकम हारने के लिए उसने परिवार से ही रकम ऐंठने की कोशिश की। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी न तो यहां कोई कोचिंग कर रहा था और न ही ग्रेजुएशन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed