फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   As soon as truth triumphed over untruth, they burst crackers and hugged each other to congratulate them on Dussehra.

Noida News: असत्य पर सत्य की विजय होते ही फोड़े पटाखे, गले मिलकर दी दहशरा की बधाई

Sat, 04 Oct 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 04 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
As soon as truth triumphed over untruth, they burst crackers and hugged each other to congratulate them on Dussehra.
फोटो 28 सीकेटीपी-10- परिचय- राजापुर की रामलीला में राम रावण युद्ध की लीला का मंचन करते कलाकार ।
चित्रकूट। असत्य पर सत्य की जीत व अधर्म पर धर्म की जीत के लिए मनाए जाने वाला दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। रामलीला मैदान सहित कई अन्य स्थानों पर रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया। दशहरा पर्व को एक दूसरे को बधाई दी। लोगों ने परंपरानुसार एक दूसरे को पान खिलाकर व गले मिलकर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन

दशहरा पर्व पर शहर के पुरानी बाजार व नई बाजार रामलीला मैदान में राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन हुआ। सभी जगह बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इसे देखने के लिए उमड़ी। भीड़ नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस को कई बार एक- एक घंटे के लिए पुरानी बाजार व स्टेशन रोड के मार्ग को वन वे करना पड़ा। श्रीराम ने जैसे ही रावण का वध किया तो पूरा पंडाल श्रीराम लक्ष्मण व हनुमान की जयकार से गूंज उठा। डीएम शिवशरणप्पा, एसपी अरुण कुमार सिंह, नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक पंकज अग्रवाल पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश, कमेटी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे। इन सभी जगह रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन भी किया गया।
विज्ञापन

राजापुर कस्बे में धूमधाम से दशहरा पर्व मनाया गया। वशिष्ठ गुरुकुलम स्कूल में दशहरा पर्व मनाया गया। राम रावण युद्ध का आयोजन हुआ। राम दल भी धूमधाम से निकाला गया। सतीश मिश्रा, शिवपूजन गुप्ता, सुरेश जायसवाल, हरिकृष्ण अग्रवाल, श्रीकृष्ण अग्रवाल, गौरव द्विवेदी, प्रशांत तिवारी, राजकुमार उपाध्याय, राजेश केशरवानी आदि मौजूद रहे। मऊ, बरगढ़, मानिकपुर, सरैंया, पहाड़ी, शिवरामपुर, खोही, भरतकूप, रामनगर, ऐंचवारा क्षेत्र में भी कई स्थानों पर दशहरा पर्व में रावण दहन कर दशहरा पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
दशहरा मिलन कार्यक्रम
चित्रकूट। 102,108 व एलएस एम्बुलेंस कर्मचारियों ने भी दशहरा मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। एक दूसरे से गले मिल दशहरा पर्व की बधाई दी। एंबुलेंस कार्यक्रम प्रबंधक सोनेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। एबुंलेस कर्मी पूनम, शिवनंद के किए गए कार्य की सराहना की गई। इसके अलावा उप्र उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय स्टेशन रोड स्थित ब्रजरानी गेस्ट हाउस में दशहरा मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने सभी व्यापारियों को दशहरे की शुभकामना दी। एक दूसरे को पर्व की बधाई दी गई। (संवाद)

फोटो 28 सीकेटीपी-10- परिचय- राजापुर की रामलीला में राम रावण युद्ध की लीला का मंचन करते कलाकार ।

फोटो 28 सीकेटीपी-10- परिचय- राजापुर की रामलीला में राम रावण युद्ध की लीला का मंचन करते कलाकार ।

फोटो 28 सीकेटीपी-10- परिचय- राजापुर की रामलीला में राम रावण युद्ध की लीला का मंचन करते कलाकार ।

फोटो 28 सीकेटीपी-10- परिचय- राजापुर की रामलीला में राम रावण युद्ध की लीला का मंचन करते कलाकार ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed